बिजली तार चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उदयपुरा । दिनाँक 23 नवम्बर 2024 को फरियादी शोभित मिश्रा पिता शेषनारायण मिश्रा निवासी शिवाजी नगर वार्ड नंबर 15 उदयपुरा ने रिपोर्ट किया कि मैं विजली विभाग उदयपुरा में लाईनमैन क पद पर कार्यरत हूँ। दिनाँक 22 नवम्बर 2024 मैं और संजू गवाल करीबन सुबह 4 बजे नूरनगर में पेट्रोलिंग कर रहे थे नूरनगर में बंसल वाली 33 केवी बोरास लाईन चेक किय तो 33 केबी कंडेक्टर लाईन करीबन 200 फिट के तार चार लोग काट कर ले गये जिसकी कीमत करीबन 18000 रुपये है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 358/2024 धारा 303(2) बीएनएस ,136 विद्युत अधिनियम आरोपी नीलेश कीर, अटलबिहारी कीर, राजेश नोरिया, अरुण कीर के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दोराने विवेचना थाना प्रभारी निरी. जयवंत सिंह काकोड़िया द्वारा टीम गठित कर आरोपियो की तलाश पतारसी टीम को रवाना किया गया, मुखबिर द्वारा सूचना पर ग्राम टिमरवन थाना देवरी जाकर आरोपी राजेश नोरिया पिता तोताराम उम्र 19 साल निवासी ग्राम टिमरावन, नीलेश कीर पिता हल्का कीर उम्र 26 साल निवासी ग्राम टिमरावन, अरुण कीर पिता कमलेश कीर उम्र 18 साल निवासी टिमरावन को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई । एवं घटना में प्रयुक्त 2 कटर, एक रस्की व चोरी गया एक बोरी माल बरामद किया गया एवं आरोपीगणो ने पूछताछ पर बताया कि चोरी का माल अभिषेक पिता द्वारका प्रसाद ताम्रकर उम्र 26 साल निवासी होलिका चोक चिचली जिला नरसिंहपुर को बेचा है। बाद टीम आरोपी अभिषेक ताम्रकर से चोरी गया 4.5 बोरी तार मशरुका जप्त किया गया। बाद आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया बाद जेल वारंट बनने से जेल दाखिल कराया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जयवंतसिंह काकोड़िया, सउनि. ऊदल सिंह गुर्जर, प्रआर. शैलेष कुमार, प्रआर. राजेन्द्र यादव, आर. लीलाधर पटेल, आर. धर्मेन्द्र यादव, आर. जितेन्द्र राजपूत, आर अमित लोधी की सराहनीय भूमिका रही है।



