मध्य प्रदेशराजनीति

आम आदमी पार्टी का 13 बा स्थापना दिवस मनाया गया

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मंगलवार को आम आदमी पार्टी के तेरहवें स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष ग्रामीण सुभाष तिवारी, जरीना किन्नर, गोकुल पटेल और सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संविधान दिवस मनाया गया जिसमे संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया इसके बाद शासकीय प्राथमिक शाला मझौली में छात्र छात्राओं को मिष्ठान और शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। तत्पश्चात शासकीय अस्पताल में रोगियों को फल वितरण और पोषण एवं पुनर्वास केंद्र मझौली में पोषक आहार का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभाष तिवारी द्वारा बताया गया कि आम आदमी पार्टी देश की पहली ऐसी पार्टी बन गई है जिसके मात्र तेरह सालो में दो राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार पांच राज्यों में विधायक और आठ राज्यों में निगम पार्षद हैं। और भ्रष्टाचार मुक्त देश और पूर्ण स्वराज के संकल्प को सभी के द्वारा दोहराया गया उनके द्वारा सभी वालेंटियरों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button