क्राइम

आबकारी ने 350 पाव अवैध शराब पकड़ी, आरोपी फरार

सिलवानी । 25 नवम्बर 24 सोमवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बेगमगंज रविन्द्र अहिरवार के द्वारा सिलवानी बम्होरी मार्ग पर खमरिया जोड़ के आगे खमरिया रोड किनारे एक लाल रंग की होंडा शाइन बिना नंबर की मोटर साइकिल पर बंधी दो सफेद प्लास्टिक की बोरियों से 350 पाव बरामद किया जिसमें 300 पाव देशी मदिरा मसाला एवं 50 पाव देशी मदिरा प्लेन के जप्त हुए। आरोपी अंधेरे का लाभ लेकर मौके से फरार हो गया। अज्ञातआरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34 (1) एवं 34 (2) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की तलाश जारी है एवं उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुल ज़प्त मदिरा 63 बल्क लीटर जिसकी अनुमानित कीमत 33500/- रुपये एवं जप्त मोटर साइकिल की अनुमानित कीमत ₹100000 आंकी गई। कुल जप्ति की कीमत 1,33,500 एक लाख तैंतीस हजार रूपए आंकी गई उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक निजाम खान नगर सैनिक कमलेश शर्मा एवं अजय राजपूत का विशेष योगदान रहा। अवैध मदिरा के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button