गैंग रेप के तीसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिलवानी । शुक्रवार की शाम को सिलवानी घाटी पर जंगल में एक नाबालिक आदिवासी युवती के साथ मारपीट और दुष्कर्म करने वाले गैंग रेप मामले के फरार एक आरोपी को पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
गौरतलब हो कि शुक्रवार को 17 वर्षीय आदिवासी युवती अपने मित्र के साथ वन देवी मन्दिर दर्शन करने गई थी लौटते समय के साथ तीन आरोपियों ने जंगल में मारपीट कर दुष्कृत्य की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरे आरोपी अक्षय अहिरवार को पुलिस टीम द्वारा सियरमऊ के जंगल में पकड़ा गया है। गैंग रेप के तीसरे आरोपी अक्षय अहिरवार पिता मुन्नालाल अहिरवार उम्र 19 साल निवासी लालघाटी सिलवानी को मंगलवार को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शिवनारायण उर्फ भोला पिता विजय आदिवासी उम्र 22 साल, संजू आदिवासी पिता राजू आदिवासी उम्र 21 साल दोनों निवासी लालघाटी सिलवानी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
गैंग रेप के गंभीर मामले को पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में एसडीओपी सिलवानी अनिल सिंह मौर्य के द्वारा, थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम सभी आरोपियो को सलाखों के पीछे पहुंचाया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी त्रिपाठी, अशोक पाठक, रामाधार रघुवंशी, महेश पोर्ते, अंकित झा, गोविन्द, रामनरेश, विनय कुमार, सोहरत की सराहनीय भूमिका रही है।
पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने टीम को पुरस्कृत करते हुए अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि अपराधी किसी भी हालत में पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच पाएंगे।



