नशा मुक्ति अभियान का हुआ आयोजन

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
गाडरवारा । पुलिस विभाग नरसिंहपुर द्वारा थाना गाडरवारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत आमगांव में नशा मुक्ति जन जागरण अभियान का आयोजन किया गया जिसमें ब्रह्माकुमारी आश्रम से अंजना दीदी द्वारा नशा के दुष्परिणाम और नशा से होने वाले नुकसान को बताया गया और आध्यात्म द्वारा नशा किस प्रकार छोड़ जाए उसके भी उपाय बताएं इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़कर नशा कैसे छूटा जाता है। इस पर ब्रह्मा कुमार शिवदयाल भाई ने बिगत 10 सालों से राजयोग के अभ्यास द्वारा संपूर्ण नशा त्याग कर अपने जीवन एवं परिवार को खुशहाल बनाया और दूसरों को नशा छुड़ाने के प्रेरक बने इस कार्यक्रम में उनका सम्मान एसपी द्वारा किया गया, कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा नशा मुक्ति पर नशा को छुड़ाने के लिए एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई ।
कार्यक्रम में एसडीओपी गाडरवारा रत्नेश मिश्रा ने नशा मुक्त होने के कारण बताएं और नशे से जीवन कैसे खराब होता है उसके बारे में भी बताएं एसपी मृगाखी डेका ने कहा कि प्रशासन की मदद के द्वारा नशा छुड़ाने के लिए पूर्णतया मदद का भी आश्वासन दिया और कहा की शक्ति से नशा को नहीं छुड़ाया जा सकता इसके लिए तो स्वयं को पहल करनी होगी, इस कार्यक्रम में नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका, एसडीओपी रत्नेश मिश्रा एस आई मनीषा लिल्लार, वर्षा धाकड़ समस्त पुलिस स्टाफ, आमगांव सरपंच स्थापक समाजसेवी एवं अन्य संस्था के सदस्य ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी शिवानी दीदी आभा बहन उपस्थित रहे।



