क्राइम

सगाई समारोह से 50 लाख के जेवर चोरी कर भाग रहे आरोपितों की अल्टो कार पलटी

1 की मौत, दो गिरफ्तारो को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर
जबलपुर नाका स्थित राधिका गार्डन में हुई घटना
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दमोह पुलिस को लगी सफलता

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । शहर स्थित देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत राधिका पैलेस में सोमवार रात करीब 8.30 बजे शहर के सेठ परिवार के सगाई समारोह के दौरान 50 लाख से अधिक के जेवर से भरा एक बैग चोरी हो गया. खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जिसमें कुछ संदिग्ध लड़के वही बैग लेकर जाते दिखे और उसके बाद आरोपित बिना नंबर की सफेद अल्टो कार से फरार हो गए थे, लेकिन जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल टैक्स के 2 से तीन किलोमीटर आगे बंडी की टेक पर उनका एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में इन आरोपितो का एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. एक राहगीर ने पिकअप से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी रत डॉक्टर श्रैणिक बजाज ने आरोपितो में एक को मृत घोषित कर दिया. इसी समय पुलिस वायरलेस सेट पर एक मैसेज चल रहा था की राजगढ़ जिले के कुछ बदमाशों ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात जाने-माने प्रधान आरक्षक राजेश ठाकुर ने देखा कि जिला अस्पताल में कुछ लोग एक घायल को लेकर आए हैं और वो सभी राजगढ़ के रहने वाले हैं. उन्होनें तत्काल कोतवाली टीआई व कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी. टीआई आनंद राज मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और जब उन लड़कों से पूछताछ की तो पूरा राज खुल गया. आरोपितो ने चोरी की घटना को कबूल कर लिया.
*साइबर सेल, कोतवाली और देहात थाना पुलिस की टीमें हुई थी रवाना…*
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि जैसे ही चोरी की घटना की खबर लगी थी, तो तत्काल साइबर सेल प्रभारी अमित गौतम, प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन, आरक्षक राकेश अठया, सीसीटीवी प्रभारी, कंट्रोल रूम और एएसपी संदीप मिश्रा व सीएसपी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली टीआई आनंद राज, टीआई देहात मनीष कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर सरदार सिंह, चौकी प्रभारी जबलपुर नाका एएसआई आनंद कुमार, एएसआई अभय सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश ठाकुर, अजित दुबे, आरक्षक नरेंद्र पटेरिया, कृष्णकांत लोधी, आकाश पाठक, गनपत और देहात थाने से प्रधान आरक्षक संजय पाठक, आलोक भारद्वाज, प्रधान आरक्षक कामता, रवि कटारे, प्रधान आरक्षक सचिन नामदेव, आरक्षक अखिलेश छारी, आरक्षक पवन, आरक्षक रवीन्द्र, सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा.
750 ग्राम से अधिक का सोना व आधा किलो से अधिक की चांदी बरामद हुई
आरोपितों के पास से जेवर से भरा बैग भी बरामद किया गया. जिसमें जबलपुर नाका चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि लाकर लगा लाल बैग में सोने की एक कर्धन, दो बाजूबंद, दो जोड़ी कंगन, 5 जोड़ी हार, दो जोड़ी हाथ फूल, दो अंगूठी, एक जोड़ी चूड़ी सेट 6 नग का कुल वजन 7 सौ पचास ग्राम से अधिक व चांदी की एक जोड़ी पायल और चांदी के सिक्के का वजन आधा किलो से अधिक का बताया गया तथा इसकी कुल कीमत करीब 50 लाख रुपए के आसपास की बताई गई है.
*फरार की तलाश जारी*   
हालांकि चार में से एक आरोपित रितिक सांसी सिसोदिया कड़िया निवासी फरार हो गया है. दो आरोपितों में सोनू पिता रामजी सांसी सिसोदिया उम्र 24 वर्ष व देवेंद्र पिता ब्रिजेंद्र कड़िया थाना बोडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मृतक का नाम युग पिता गजेंद्र सांसी सिसोदिया उम्र 17 कड़िया बोडा राजगढ़ का बताया गया है. मंगलवार दोपहर को देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जबलपुर नाका एएसआई आनंद कुमार, प्रआ अजय पटेल, नंदलाल, आरक्षक रूपेश, आरक्षक पवन गिरफ्तार किए देवेंद्र व सोनू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां स्वास्थ्य परीक्षण होने के उपरांत न्यायालय पेश किया गया. जहां न्यायालय ने पुलिस द्वारा रिमांड पर मांगने पर दो दिन की रिमांड दी है. जहां पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है. रितिक नाम का आरोपित है, जिसकी तलाश की जा रही है. फरियादी आकाश सेठ ने बताया कि छोटे भाई का सगाई समारोह कार्यक्रम राधिका मैरिज गार्डन में चल रहा था, लोग आपस में व्यस्त हो गए. तभी कुछ लोगों ने जेवर से भरा बैग पार कर दिया. देवेंद्र सेठ ने बताया कि हम सभी अपने काम में व्यस्त थे घर के लोगों  ने आकर पूछा कि बैग कहां गया, तो हम भी हैरत में पड़ गए. तुरंत पुलिस को खबर की, पुलिस भी तत्काल मौके पर आ गई.
*उच्चतम क्वालिटी के लगे सीसीटीवी से हो पाई पहचान*
राधिका पैलेस में लगे उच्चतम क्वालिटी के सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग बैग लेकर जाते दिखे. गौरझामर निवासी अभिषेक अहिरवार ने बताया कि वह कटनी से लौट रहा था, तभी घाट पिपरिया के पास रास्ते में तीन लड़कों ने रोका और रोते हुए बोले, मेरे भाई का एक्सीडेंट हो गया है हमें अस्पताल पहुंचा दो. पहले एक निजी अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया और उसके बाद जिला अस्पताल लेकर आए. यहां आकर पता किया यह चारों फ्रॉड है और उन्होंने कोई चोरी की है.  
*चोरी मिल जाने पर एसपी पहुंचे कोतवाली, दी जानकारी, हेड कांस्टेबल चर्चा में*
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने भी देर रात सिटी कोतवाली पहुंचकर बताया कि रात करीब 8ः30 बजे राधिका पैलेस में चोरी की सूचना मिली थी. फुटेज में आरोपी देखे गए उसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई. इसी समय जिला अस्पताल चौकी के प्रधान आरक्षक राजेश ठाकुर ने कोतवाली टीआई को बताया कि घाट पिपरिया के पास एक कार सड़क हादसे का शिकार हुई. जिसमें चार लोग सवार थे, वो अस्पताल आए है, जिसमें एक की मौत हुई है और वो सभी राजगढ़ निवासी हैं. एसपी ने बताया कि वायरलेस सेट पर सूचना चलाई रही थी कि चोरी के आरोपी राजगढ़ के हैं और जो अस्पताल पहुंचे थे वो भी राजगढ़ के ही थे, इसलिए प्र.आरक्षक को शक हुआ और उसने सूचना दे दी. जिससे प्रधान आरक्षक तारीफ के काबिल रहे और चर्चा में बने हुए हैं. सूचना पर कोतवाली टीआई आनंद राज मौके पर पहुंचे आरोपितों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उनके पास से बैग भी बरामद कर लिया गया है. एसपी ने बताया कि राजगढ़ जिले के कड़िया गांव का यह गिरोह है जो इसी तरह बड़े-बड़े शादियों की रेकी कर उन्हें टारगेट करता है. यह भी जानकारी मिली है कि इसमें से एक टीम तेलंगाना व इंदौर में भी ऐसा ही कांड करके वापस आई है. राजगढ़ पुलिस से इन आरोपियों का रिकॉर्ड बुलाया है. बाकी फरार रितिक की तलाश की जा रही है. 
चोरों में एक मृत आरोपित युग का हुआ पोस्टमार्टम
अल्टो कार में सवार चोरों में एक 17 वर्षीय नाबालिक युग  पिता गजेंद्र सांसी सिसोदिया की मौत हो जाने पर शव को सुरक्षित जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया गया था, मंगलवार सुबह परिजनों में दो महिलाएं दमोह पहुंची. जहां उनकी मौजूदगी में बांदकपुर चौकी का प्रभार संभाले एएसआई मलखान सिंह, प्रधान आरक्षक बीडी दहिया, प्रधान आरक्षक जिला अस्पताल चौकी शुभनारायण यादव, आरक्षक प्रदीप व जबलपुर नाका चौकी से प्रधान आरक्षक दीपक ठाकुर ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर शव सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द किया. वहीं बांदकपुर चौकी से प्रधान आरक्षक भानू और मयूर ने भी देर रात घटना स्थल पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को सुरक्षित रखवाया था।

Related Articles

Back to top button