सड़क दुघर्टना में आचार्य सोनी घायल

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । गत दिवस शासकीय प्राथमिक शाला लुहरवारा-1 के प्रभारी प्रधानाध्यापक आचार्य राजा भैया सोनी विद्यालयीन कार्य से संकुल केन्द्र बड़वारा जा रहे थे तभी सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया। आचार्य सोनी के साथ बजरंग दल के महाविद्यालयीन प्रमुख सचिन सिंह चौहान भी गाड़ी में बैठे थे। दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से मित्रों द्वारा बड़वारा सामुदायिक केंद्र पहुंचाया गया। स्थिति को देखते हुए उन्हें कटनी और जबलपुर के लिए रैफर कर दिया गया। आचार्य सोनी का कटनी में तथा सचिन सिंह चौहान का जबलपुर में इलाज जारी है। समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है ।
उल्लेखनीय है कि आचार्य सोनी द्वारा नमामि जननि कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत आपके द्वारा आजीवन प्रतिदिन कन्या पूजन करने का पवित्र संकल्प लिया गया है अब प्रतिदिन आचार्य सोनी द्वारा अस्पताल में ही इलाजरत कन्याओं का पूजन कर अपने संकल्प को निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है। इसके पूर्व आपने कोरोना संकट महामारी काल में ग्राम/घर/मेजरा/टोला की बेटियों का मोहल्ला कक्षा के माध्यम से पूजन कर अपने संकल्प को लगातार जारी रखने का साहसिक कार्य किया था।
सभी शुभचिंतकों ने दोनों घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है साथ ही आचार्य श्री को नमामि जननि मातृभूमि भारत माता के नाम अंकित एकल अमिट विश्व रिकॉर्ड की सफलता हेतु धन्यवाद दिया गया है।



