मध्य प्रदेश

महाविद्यालय में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान। शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में संविधान दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ आरती धुर्वे की अध्यक्षता में एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ अभिलाषा चौरसिया के मार्गदर्शन में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
जिसमें प्रथम स्थान मोनिका लोधी – बी.एससी. तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान – वर्षा मेहरा -बी.एससी. तृतीय वर्ष एवं तृतीय स्थान प्रियंका साहु ने प्राप्त किया । इस कार्यक्रम में डॉ नीमा सिंह, डॉ जयश्री शुक्ला, डॉ आशीष पांडे, डॉ जयप्रकाश अवस्थी, डॉ ईश्वरदीन चौधरी, डॉ दिव्या शुक्ला, दीपिका जैन, डॉ अरूणा, मोहम्द रहवररजा मंसूरी, राजाराम सूर्यवंशी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button