मध्य प्रदेश

महाविद्यालय में एड्स जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में एड्स जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत एड्स जागरूकता विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सीएम गुर्जर, मिथुन यादव, श्वेता शर्मा के द्वारा एड्स जागरूकता विषय पर एड्स के लक्षण एड्स कैसे फैलता है और उससे बचने के लिए क्या-क्या उपाय हैं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दुनिया एड्स को खत्म कर सकती है – अगर सभी के अधिकारों की रक्षा की जाए। मानवाधिकारों को केंद्र में रखकर, समुदायों को आगे रखकर, दुनिया 2030 तक एड्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा मानकर खत्म कर सकती है।
इस वर्ष एड्स की थीम रही सही रास्ते पर चलें: मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार!” थीम के तहत , डब्ल्यूएचओ वैश्विक नेताओं और नागरिकों से एड्स को समाप्त करने में प्रगति में बाधा डालने वाली असमानताओं को दूर करके स्वास्थ्य के अधिकार को बढ़ावा देने का आह्वान कर रहा है।
वहीं मिथुन यादव के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से एड्स विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए, यह कार्यक्रम प्राचार्य कल्पना जांभुलकर के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम इतिहास विभाग द्वारा आयोजित था इस कार्यक्रम में संयोजक राकेश कनेल प्रशासनिक अधिकारी निमिषा महेश्वरी, डॉ. वीरेंद्र कुमार झारिया, दीपांशु मिश्रा एवं महाविद्यालय के समस्त स्टॉप और छात्र, छात्राओं की सहभागिता रही। जिन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button