मध्य प्रदेश

म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिक संपर्क किया गया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ रायसेन ने श्रमिक संपर्क अभियान के तहत तहसील सिलवानी सियरमऊ के हाई स्कूल एवं तहसील बेगमगंज के ग्राम सुनेहरा के शा. उ. माध्यमिक विद्यालय, सिविल अस्पताल एवं म.प्र.विद्युत मंडल के कार्यालय में जाकर किया कर्मचारियों से संपर्क । संपर्क अभियान में मुख्य रूप से म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री हेमंत सराठे ,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संभाग अध्यक्ष किशोर सिंह ठाकुर, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री अरविंद सिंह ठाकुर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मान सिंह लोधी के साथ पूरी टीम उपस्थित रही। कर्मचारियों से संपर्क के दौरान प्रदेश मंत्री हेमंत सराठे ने कर्मचारियों को मप्र राज्य कर्मचारी संघ के बारे में विस्तार से बताया कि राज्य कर्मचारी संघ शासन से प्राप्त संगठन है और यह हमेशा कर्मचारी हित के साथ राष्ट्र हित की भावना के साथ कर्मचारियों की मांगो को रखता है और उन्हें पूर्ण कराने की लड़ाई भी लड़ता है।
संभागीय अध्यक्ष किशोर सिंह ठाकुर ने सभी साथी कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी संघ की उपलब्धियां के बारे में जानकारी देते हुए बताया कर्मचारी अपने श्रम से आय अर्जित करता है श्रमिक कहलाता है। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री अरविंद ठाकुर ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ सुई बनाने वाले मजदूर से लेकर हवाई जहाज उड़ने वाले कर्मचारी के साथ मिलकर कार्य करता है और मप्र राज्य कर्मचारी संघ भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा के साथ शासकीय कर्मचारियों के बीच कार्य करता है।
अंत में मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मानसिंह लोधी ने बताया कि दिनाँक 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक जिले मे श्रमिक संपर्क अभियान चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत जिले में राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी समस्त विभागों में जाकर कर्मचारियों से संपर्क कर मप्र राज्य कर्मचारी संघ की नीति से अवगत करा रहे है | कर्मचारियों की समस्याओं को एकत्रित किया जा रहा है ताकि उनके निराकरण के प्रयास किए जा सके | कर्मचारियों को म. प्र. राज्य कर्मचारी संघ से जुड़ने की अपील की जा रही है । संपर्क अभियान में कर्मचारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। संपर्क कार्यक्रम में राजेश कुमार पाण्डेय संभागीय उपाध्यक्ष , मोहन कुशवाह ब्लॉक अध्यक्ष, जीवन सिंह लोधी, बलराम विश्वकर्मा, दंगल सिंह ठाकुर प्राचार्य, मनोज वर्मा, राजेश साहू, सतीश सक्सेना, अमन गोलिया, सुनील राय, देवेंद्र जैन, लाल साहब आठया, उमेश, रवि लोधी, सहित विभिन्न विभागों के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे | जिला अध्यक्ष मान सिंह लोधी द्वारा सहयोग के लिए सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button