मध्य प्रदेशराजनीति

बरही क्षेत्र 100 कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल जाएंगे, प्रभारी अमित शुक्ला ने बरही पहुंच कर लिया जायजा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आगामी 16 दिसंबर को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में भोपाल में विशाल आंदोलन हो रहा है आंदोलन को सफल बनाने जिला कांग्रेस अध्यक्ष करणसिंह चौहान की मार्गदर्शन में कटनी जिले से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। जिला कांग्रेस से बरही ब्लॉक के नियुक्त प्रभारी जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला बरही पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि
प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों को को विधान सभा चुनाव के पूर्व ₹2700 गेहूं का एवं 3100 रुपए धान खरीदी का वादा करने के बाद लालच देकर मुकर जाना वादा खिलाफी किया है मध्य प्रदेश में गरीबों के साथ अत्याचार हो रहा है, महिलाएं असुरक्षित आदि मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव प्रदर्शन किया जाना है। अमित शुक्ला ने कहा भाजपा सरकार के खिलाफ भोपाल में हो रहे आंदोलन में बरही क्षेत्र से 100 कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे बैठक की आयोजक एडवोकेट बृजराज सिंह परमार ने कहा कि बरही क्षेत्र के कार्यकर्ता चार चक्का वाहनों एवं रीवाचल एक्सप्रेस से रवाना होंगे।
इस अवसर पर विशेष रूप जिला इंटक परिषद अध्यक्ष बृजमोहन तिवारी, जिला परिवहन प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनू पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हर प्रसाद स्वर्णकार, जिला कांग्रेस प्रवक्ता बृजराज सिंह परमार, जिला कांग्रेस महामंत्री कौशल सिंह राजपूत, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय बिल्हा, अन्नू पाठक, अजय वर्मा, तुकाराम विश्वकर्मा, वसीम भाईजान, शुभम शर्मा, राम सुचित सोनी, एडवोकेट राजभान सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button