मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अन्तर्गत लगा शिविर, सुनी गई लोगों की समस्याएं

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। स्थानीय फूल बाग मैदान में ग्राम पंचायत गौरझामर द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की आव्हान पर एकदिवसीय मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत जनकल्याण पर्व मनाया गया जिसमें ग्राम के लोगों को मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें उनका लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित करते हुए मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर लोगो की समस्याओं के आवेदन लेकर उनकी समस्याओं का निदान किया गया इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक बृजबिहारी पटेरिया के प्रतिनिधि के रूप में प्रियंका पटेरिया ने उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं का निराकरण मंडल अध्यक्ष पीतमसिह लोधी, सरपंच बवीता विश्वकर्मा, उपसरपंच रोशन घुरा सभी पंच, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता पटेल और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में नागरिको ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान को जन कल्याण पर्व के रूप में मनाया।

Related Articles

Back to top button