मध्य प्रदेश

महफूज मैकेनिक के निधन से छाया शोक, सभी वर्गों के लोग हुए जनाजे में शामिल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध मैकेनिक मधुर व्यवहार के धनी, विभिन्न प्रकार से लोगों को हंसाने वाले महफूज खान का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो जाने पर क्षेत्र में शोक छा गया। भारी संख्या में सभी वर्गों के लोग आपके आखरी दीदार के लिए उमड़ पड़े।
रात नो बजे आपका जनाजा जैसे ही उठाया गया तो हर आंख अश्कबार हो गई, क्या बच्चे क्या जवान क्या बुजुर्ग, महिला पुरुष सभी अपनी सिसकियों को नहीं रोक पाए और पूरा माहौल गमगीन हो गया। जनाजे की नमाज बिलाल मस्जिद के पास मैदान में अदा की गई।
और मरहूम को बालाई टेकरी वाले कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। आपके जनाजे में मौसम सर्द होने के बावजूद काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
सामाजिक संस्था इस्लाहे मिल्लत कमेटी, अलखैर ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी, मस्जिद बिलाल कमेटी, ड्राइवर कंडेक्टर यूनियन, मंसूरी समाज संगठन, न्यू स्टार ग्रुप, चांद शाह बाबा कमेटी सहित विभिन्न राजनेतिक, दलों के कार्यकर्ताओं ने खिराजे अकीदत पेश की है।

Related Articles

Back to top button