मुकेश सेन को पुनः भाजपा का मंडल अध्यक्ष बनने पर सम्मान सभा का आयोजन

रिपोर्टर: ओमप्रकाश साहू
मझौली । शनिवार को मझौली में सेन समाज मझौली द्वारा मुकेश सेन को पुनः मंडल अध्यक्ष बनने पर सम्मान एवं शुभकामनाएं दी गई । साथ ही मुकेश से यह आशा व्यक्त की गई आपके द्वारा लगातार समाज के हित के लिए ओर समाज के सर्वांगीण विकास के लिए अभी तक जो कार्य, कार्यक्रम किए गए हे उससे सभी खुश हुए हे उम्मीद करते हे समाज हित में आपके द्वारा बड़े पैमाने पर कार्य किए जाए जिससे पूरी विधानसभा में सेन समाज मझौली को अलग पहचान मिले । आपके कारण ही आज सेन समाज मझौली इतनी बड़ी संख्या में देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को समर्पित हे साथ में विधायक अजय विश्नोई के नेतृत्व में समाज के लिए बहुत सारे समाजिक कार्य भी किए गए हैं। समाज के समर्पित भाव को देखते हुए मंडल अध्यक्ष के रूप में आपको पुनः निर्वाचित किया गया जिससे समाज भाजपा के साथ विधायक अजय विश्नोई का आभार व्यक्त करती हैं।
कार्यक्रम में सेन समाज मझौली अध्यक्ष मणिशंकर सेन, चरण लाल सेन, गोलू सेन, अमित सेन, नरेश सेन, राजकुमार सेन, जितेन्द्र सेन, अनुज सेन, गुलशन सेन सहित बड़ी संख्या में सेन समाज के बंधु उपस्थित रहे ।



