जंगल में गाड़ी के अन्दर मिले लाखों रुपए नगद राशि के साथ गोल्ड, आयकर विभाग ने की बड़ी कार्यवाही

ब्यूरो चीफ :मनीष श्रीवास
भोपाल। राजधानी भोपाल में मेंडोरी जंगल में एक गाड़ी से आयकर विभाग (आईटी) को 52 किलो गोल्ड बिस्किट सोना और 11 करोड़ नकद राशि पाई गई है। इस गोल्ड सोने की कीमत लगभग 40 करोड़ 47 लाख बताई जा रही है। यह गोल्ड सोना और नकदी रियल एस्टेट कारोबारियों और आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से जुड़ी कार्रवाई का हिस्सा मानी जा रही है।
इस घटना से मिली सफलता-
आयकर विभाग और पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में एक कार में भारी नकदी रखी गई है। इसके बाद टीम ने गुरुवार रात मेंडोरी पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। तो इनोवा कार से कैश और सोने के बैग मिले।
कार मालिक से पूछताछ जारी-
कार मालिक चेतन गौर ने आयकर विभाग को बताया कि उसे नकदी और सोने की जानकारी नहीं है। हालांकि, उसने यह स्वीकार किया है कि वह आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा का दोस्त है। गाड़ी के बंद शीशों को गनमैन ने तोड़ा। जबकि इस दौरान गाड़ी पूरी तरह लॉक थी। जिसे गनमैन की मदद से शीशा तोड़कर खोला गया। बैग में नकदी और सोना देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। कि यह बहुत छोटा मामला है : कांग्रेस
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, “यह बहुत छोटा मामला है। बड़े बिल्डर्स और अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।” वहीं, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।
अब तक के बड़े खुलासे
आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के घर से 2.85 करोड़ नकद और चांदी की सिल्लियां बरामद।
भोपाल और इंदौर में 51 ठिकानों पर छापेमारी। के साथ साथ
त्रिशूल कंस्ट्रक्शन और क्वालिटी ग्रुप से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले।
आयकर और पुलिस की संयुक्त टीम अभी यह पता लगाने में जुटी है कि सोना और नकदी का असली मालिक कौन है और इसे कहां ले जाया जा रहा था। इतनी बड़ी रकम और गोल्ड बिस्किट सोने की खेप पर बड़ा सवाल उठा हैं कि यह गाड़ी में रखा हुआ सोना और नगद राशि किस कार्य हेतु जा रही थी।



