मध्य प्रदेश

सहायक संचालक मोनिका पटेल ने स्कूलों का निरीक्षण, दिए निर्देश

बेगमगंज । जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक संचालक मोनिका पटेल ने शासकीय हाई स्कूल मुंडला चावल, शासकीय हाई स्कूल उम्रखोह, शासकीय हाई स्कूल अगरियाकला का आकस्मिक निरीक्षण किया।
मोनिका पटेल ने स्कॉलर पंजी, उपस्थिति पंजी, एसएमडीसी रजिस्टर, उमंग, सीसीएलई रिकॉर्ड, सीएम हेल्पलाइन, निःशुल्क साईकिल, अपार आई डी निर्माण की स्थिति, वीर बाल बलिदान दिवस गतिविधि एजुकेशन पोर्टल 3.0 के बारे में निरीक्षण पंजी आदि समस्त शासकीय अभिलेखों का निरीक्षण किया एवं शासन की योजनाओं की प्रगति एवं लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्राप्त निर्देशों की पालना हेतु सख्त निर्देश दिए अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को नोटिस एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का मोनिका पटेल ने कहा। एवं बेहतर करने वाले शिक्षकों की सराहना भी मोनिका पटेल ने की।

Related Articles

Back to top button