धार्मिक

कलश यात्रा के साथ संगीतमय भागवत कथा प्रारंभ

29 दिसम्बर तक बरसेगी ज्ञान की वर्षा, 30 को भंडारा एवं गीता प्रवचन
सिलवानी । सोमवार को नगर के श्री विजयासन धाम कांच मंदिर से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई तो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर कथा स्थल मंगल भवन रघुवंशी गार्डन उदयपुरा रोड सिलवानी पहुंची। सिर पर कलश धारण लिए महिलाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। कथा व्यास पंडित डॉ. शिवदत्त मिश्र श्रीधराचार्य, श्रीधाम वृन्दावन भोपाल ने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ किया। भक्तों के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया था। पीले वस्त्रों और चुनरी धारण किए हुए महिलाओं ने कलश को सिर पर रखकर प्रभु का स्मरण करते हुए डोल और डीजे की धुन में भक्ति मय वातावरण में भक्ति संगीत के साथ नृत्य करते कथा स्थल तक लाईं। श्रद्धालुओ ने कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
नगर खेड़ापति स्वर्गीय श्री लक्ष्मीनारायण जी पुण्य स्मृति में प्रथम बार श्रीमद भागवत महापुराण कथा संगीतमय साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 23 दिसंबर से शुभारंभ हुआ है।
कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक कथा व्यास पंडित डॉ. शिवदत्त मिश्र श्रीधराचार्य, श्रीधाम वृन्दावन भोपाल मुखारविंद से हो रही है। जो निरंतर 29 दिसम्बर 2024 रविवार को समापन होगा। 30 दिसंबर को गीता प्रवचन एवं विशाल भंडारा होगा। कथा आयोजक खेड़ापति परिवार के पंडित नरेश शास्त्री, पंडित संजय शास्त्री, पंडित भूपेन्द्र शास्त्री, पंडित उमेश शास्त्री ने सभी भक्तजनो से सहपरिवार पधार कर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button