सुशासन और वीर बाल दिवस की तैयारियों को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक संपन्न

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आगामी 25 और 26 दिसंबर को आयोजित होने वाले सुशासन दिवस और वीर बाल दिवस की तैयारियों को लेकर भाजपा नगर मंडल की पहली बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक की शुरुआत में अजय जाट ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों का फूल- माला और भाजपा के गमछे से स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसे हम सब मिलकर नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग और मार्गदर्शन अपेक्षित है।
अजय जाट ने कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 25 दिसंबर जन्म जयंती बूथ स्तर पर “सुशासन दिवस” के रूप मनाई जाएं सुशासन दिवस पर कविताओ का वाचन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, सुशासन यात्रा प्रदर्शनी, अखबारो में लेख, मण्डल स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन कराना है वही साथ 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम संपन्न हो। वीरबाल दिवस पर संर्कीतन, प्रभात फेरी, बौद्धिक संगोष्ठी व सभा का आयोजन हमको करना है। बैठक को मंडल जिला प्रतिनिधि कमल सिंह साहू एवं राकेश भार्गव भगवान सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पं. शुभम दुबे ने किया।
इस अवसर पर पं. लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी, सुरेश ताम्रकार, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, मोहित लोधी, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, जगदीश लोधी, ओम प्रकाश राठौर, उपेंद्र ठाकुर, लोकेंद्र लोधी, राजेश घोषी, संतोष राय, राजकुमारी शाक्या, गायत्री नगरिया, पार्षद गुलाब रजक, राजीव दुबे, बृजेश लोधी, लोकराज ठाकुर, रवि राज, महेश साहू, प्रदीप मोदी, शारिक शाह खान, शहादत अली, गोलू कुडरिया, परसु कुशवाहा, आकाश कुशवाहा, हेमंत विश्वकर्मा, प्रमोद तामिया, शोभाराम नगरिया, दिनेश पाटकर, महाराज सिंह सरपंच, राजेश द्विवेदी, मनोज यादव, जसपाल ठाकुर, मनोज मीणा, प्रकाश साहू, मजबूत सिंह लोधी, महेश गुर्जर, हरि नारायण लोधी, विमल जैन, अमजद पठान, ओंकार साहू, प्रताप ठाकुर, राकेश सोनी, अनिल यादव, संतोष घोषी, अशोक खड़िया सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



