पर्यावरणमध्य प्रदेश
दो दिनो से सूरज के दर्शन दुर्लभ, कडाके की शीतलहर से मिली राहत
रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । इस समय मौसम के बदलते तेवरो से लोग कभी कम तो कभी तेज शीत लहर का सामना कर रहे है पिछले दो दिनो से आसमान मे छाये घने बादलो के कारण सूर्य नारायण के दर्शन तक दुर्लभ हो गये है जैसे तैसे लोग ठण्ड व शीतलहर से वचाव हेतु गुनगुनी धूप का सहारा ले रहे थे दो दिन से वह भी गायब है बादलो की उपस्थिति से वारिश के हालात बने हुए है देखना यह है ये बरसते कब है रवि बौनी के बाद किसानो को सिचाई हेतु कुदरती पानी की दरकार है यदि यह पानी गिरता है तो किसानो लाटरी खुल जायेगी बादलो के आच्छादन से शीत लहर मे कमी आई है।



