रात्रिकालीन आपराधिक गतिविधियां रोकने सघन गस्त की मांग

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इन दिनो बढती ठण्ड के साथ साथ अपराधी तत्वो के होसले बुंलदी पर है नागरिको का कहना है की पुलिस की रात्रि कालीन गस्त मे आशातीत कमी आने के कारण इसका फायदा चोरो को मिल रहा है उनका कहना है की गस्त मे केवल औपचारिकता निभाई जाती है कभी कभार लगने वाली गस्त मे देखा जाता है गस्त वाहन मे केवल डाइवर ही दिखाई देता है वह भी सायरन बजाते हुए तेज गति से निकल जाता है इससे संदिग्ध लोगो की पहचान व अपराधियो की पकड पर कोई असर नही पडता। अपराधी तत्वो पर नकेल कसने के लिये उन पर सख्ती से पुलिसिया कार्रवाही बेहद जरुरी है तभी लोगो का भय समाप्त होगा । नगर और आसपास के इलाके जिस तरह से अवैध शराब धडल्ले से बेची जा रही है इससे नगर की शांति भंग हो रही है बेलगाम व बेपटरी कानून व्यवस्था को पटरी पर लाना और अपराधियो पर कडी कार्यवाही अब जरूरी है लोगो का कहना है की कानून व्यवस्था इसी प्रकार ढुलमुल चलती रही तो लोगो के सब्र का बांध कभी फूट सकता है। लोगो ने जिला पुलिस अधीक्षक सागर से गौरझामर की बिगडी कानून व्यवस्था की खुफिया समीक्षा की मांग की है जिससे आला अफसर को भी सच्चाई का पता चल सके।



