विवाद से विश्वास योजना पर सफलतापूर्वक बैठक संपन्न

आयकर कार्यालय, जबलपुर द्वारा आयोजन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । आयकर विभाग द्वारा होटल कलचुरी, जबलपुर के बंधन हॉल में “विवाद से विश्वास योजना (DTVSV Scheme – 2024)” पर जागरूकता बढ़ाने और चर्चा करने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
प्रधान आयकर आयुक्त -1, जबलपुर सविता बुंदस ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर संयुक्त आयकर आयुक्त, रेंज-2, जबलपुर आलोक भूरा एवं संयुक्त आयकर आयुक्त, रेंज-1, जबलपुर भारत डी. शेगांवकर ने संयुक्त अध्यक्षता की। आयकर उपायुक्त अरविंद नामदेव ने मुख्य वक्ता के रूप में योजना से संबंधित जानकारी प्रदान की।
बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए), कर सलाहकारों, और अन्य सम्माननीय करदाताओं ने योजना की प्रक्रियाओं, लाभों और प्रावधानों पर गहन चर्चा की। सविता बुंदस ने अपने संबोधन में इस योजना के माध्यम से कर विवादों को समाप्त करने और करदाताओं को राहत प्रदान करने हेतु भारत सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
अरविंद नामदेव ने अपने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके आवेदन और समाधान प्रक्रिया को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया। साथ ही, मंचासीन वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित लोगों के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया।
बैठक में भारी संख्या में हितधारकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने योजना को सकारात्मक रूप से अपनाने की रुचि दिखाई। कार्यक्रम का संचालन स्टेनी जेवियर, आयकर अधिकारी द्वारा किया गया एवं समापन महेश शुक्ला, आयकर अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
आयकर विभाग, जबलपुर ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए इस तरह की बैठकों को भविष्य में भी आयोजित करने का आश्वासन दिया, ताकि करदाताओं को हर संभव सहायता प्रदान की जा सके।
कार्यक्रम में अखिलेश जैन, सीए एवं डायरेक्टर, गेल इंडिया लिमिटेड राधेश्याम अग्रवाल, जबलपुर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स अभिषेक ध्यानी रवि गुप्ता, अध्यक्ष महाकौशल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स गणेश पुरोहित, वरिष्ठ अधिवक्ता टैक्स बार एसोसिएशन से पूनम जैन एवं एसएस ठाकुर, सीए एसोसिएशन से हेमंत लालवानी एवं शांतनु सिंह चौहान की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



