देश विदेशमध्य प्रदेशराजनीति
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 92 वर्ष में निधन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
नईदिल्ली। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में चल रहा था इलाज, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से देश ने एक सच्चा देशभक्त, महान अर्थशास्त्री और सादगी का प्रतीक खो दिया।
1991 के आर्थिक संकट में उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत के लिए वरदान साबित हुआ। उनके सुधारों ने करोड़ों भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाया। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सूचना क्रांति, मनरेगा, किसानों की कर्जमाफी और शिक्षा के अधिकार जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए, जिनका लाभ भारत आज भी उठा रहा है।
उनकी ईमानदारी, विनम्रता और राष्ट्रसेवा का हर भारतीय सदैव ऋणी रहेगा। यह युगांतकारी क्षति है।



