अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ आलोक के तत्वधान में केरियर गाइडेंस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

बटियागढ़ के मां हरसिद्धि मंदिर प्रांगण में हुआ समापन
राज्यमंत्री धमेंद्र सिंह लोधी ने प्रशंसा कर कहा आलोक संघ द्वारा किया जा रहा सराहनीय कार्य है
ब्यूरो चीफ :भगवत सिंह लोधी
बटियागढ़ । अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ आलोक द्वारा बटियागढ़ मां हरसिद्धि मंदिर प्रांगण में जिला स्तरीय कैरियर गाइडेंस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं आलोक संघ के राष्ट्रीय मार्गदर्शक आई आरएस जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर लोकेश कुमार लिल्हारे और धर्मेन्द्रसिंह लोधी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग अन्य अतिथि गणों की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें सर्वप्रथम वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी और स्वामी ब्रह्मानंद जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात स्वागत की बेला प्रारंभ की गई जिसमें सभी मंचासीन अतिथि गणों का आलोक संघ के पदाधिकारियों द्वारा फूल माला मेडल एवं बेच लगाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में लगभग जिले से 300 छात्र छात्राओं जिन्होंने 2024 -25 में 75% से अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण कर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिसमें उन्हें प्रशस्ति प्रमाण पत्र शील्ड देकर सम्मान किया एवं समाज के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया साथी 23 – 24 में सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी एवं नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारियों का साल श्रीफल एवं शील्ड प्रदान करते हुए उनको सम्मानित किया गया एवं साथ ही सामाजिक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के के व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया एवम् उसके बाद वक्ताओं ने शिक्षा पर अपने अपने बिचार रखे। राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि यह प्रशंसा का कार्य है जो आलोक संघ के द्वारा किया जा रहा है। यहां पर युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा रहा है। और उन्हें मार्गदर्शन देने का कार्य किया जा रहा है ये बहुत ही प्रशंसनीय है। जब हम युवा पीढ़ी को पुरस्कृत करते हैं तो निश्चित ही हम उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।
आईआरएस लोकेश कुमार लिल्हारे ने बताया कि केरियर किसी भी व्यक्ति के जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह किसी भी इंसान की जीवनशैली का नेतृत्व करता है जिससे समाज में उसकी स्थिति निर्धारित होती है। जहाँ हर कोई एक अच्छी जीवन के सपने देखता है वहीँ हर कोई मजबूत कैरियर बनाने में सक्षम नहीं होता जो अच्छी जीवन शैली को सुनिश्चित करता है। करियर आमतौर पर किसी व्यक्ति के जीवन के पेशेवर पहलू से जुड़ा होता है। करियर का चयन करना एक बड़ा निर्णय है।
बच्चों को शिक्षित करने की जरूरत है ताकि वह आत्मनिर्भर हो सकें एवं परिवार के लोगों से निवेदन किया कि बच्चा बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहें एवं उनको शिक्षित बच्चा एवं बच्चियों को शिक्षित कर देने से परिवार एवं समाज दोनों का विकास संभव है कार्यक्रम में उपस्थित जिला लोधी क्षत्रिय समाज पदाधिकारी आलोक संघ पदाधिकारी एवं जिला नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित वरिस्ठ समाजसेवियों एवम छात्र छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही कार्यक्रम का संचालन आभार जिला अध्यक्ष नारायण सिंह के साथ पूरी टीम ने किया।



