क्राइम

दोस्तों पर चाकू से हमला करने वाला आरोपित गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले के थाना तेजगढ़ पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपित को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि घायल शुभम धुरिया पिता धीरेन्द्र धुरिया उम्र 25 वर्ष निवासी राय चौराहा विटनरी हास्पिटल के पीछे दमोह ने बताया कि 3 जनवरी 2025 को दोस्त नीलेश अहिरवार को साथी आरोपित अभिषेक साहू द्वारा जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर हत्या करने का प्रयास किया गया था. फरियादी की रिपोर्ट पर तत्परता से थाना तेजगढ में अप. क्रं. 002/2025 धारा 296,109,351 (3), बी.एन.एस. 3 (1) (द), (ध) 3(2)(v), एससी/एसपी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. बताया गया कि दिनांक 3 जनवरी 2025 को घटना के बाद थाना प्रभारी तेजगढ़ को दूरभाष से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हर्रई मुख्यमार्ग पर चाकू बाजी की घटना हुई है, सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी तेजगढ़ हमराह बल के घटना स्थल पर पहुंचे, जहां से घायल को अस्पताल रेफर किया गया,आस-पास के लोगों ने बताया कि आरोपित मौके से फरार होकर बस द्वारा दमोह जा रहा है. जिसका पीछा कर अभाना के पास आरोपित को पकड़ लिया गया. आरोपित अभिषेक साहू उम्र 27 वर्ष निवासी महाकाली चौराहा दमोह को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. पर 4 जनवरी 2025 को पेश किया गया. पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन में व एसडीओपी तेंदूखेड़ा देवीसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में तेजगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक पटेल के नेतृत्व में एएसआई संजय सींग, प्रधान आरक्षक रघुराज, प्रधान आरक्षक नेतराम सेन, आरक्षक रामनिवास, आरक्षक चैनसिंह, आरक्षक राजनसिंह, आरक्षक प्रवीण पटेल, जीआरएस राजाराम यादव, राकेश पाठक व प्रमोद विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button