धानी ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीत कर बढ़ाया समाज का गौरव

सिलवानी । नगर के सामाजिक संगठन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की इकाई सिलवानी द्वारा रविवार को नवनिर्मित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया । जिसमें कु. धानी को महासभा के पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ग्रामीण अंचल सांईखेड़ा निवासी एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव की होनहार बिटिया कु.धानी श्रीवास्तव जो सागर पब्लिक स्कूल भोपाल में कक्षा 5 की छात्रा है। धानी ने इंदौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय रोल बॉल स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित किया साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर महाराष्ट्र (सतारा) में संपन्न हुई प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर कायस्थ समाज के साथ साथ ग्राम सांईखेड़ा का गौरव बढ़ाया साथ ही बिटिया धानी ने छोटी सी आयु में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
ग्रामीण अंचल की होनहार बिटिया धानी की उत्कृष्ट उपलब्धि पर महासभा के प्रदेश पदाधिकारी भूपेन्द्र श्रीवास्तव सहित ग्राम वासियों ने एड. आलोक श्रीवास्तव एवं परिवार को ढेर सारी बधाई दी एवं बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना की।



