मध्य प्रदेश
युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के जीवन से अवगत कराया

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज । स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्रों के बीच जिला समन्वयक कल्याण सिंह राजपूत की उपस्थिति में शासकीय महाविद्यालय गैरतगंज में युवा दिवस के अवसर पर युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई एवं उनके जीवन पर जिला समन्वयक द्वारा प्रकाश डाला गया। वही विकासखंड समंवयक द्वारा वीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू कोर्स के महत्व के बारे में बताया गया । उपस्थित परामर्शदाताओं द्वारा विवेकानंद जी के जीवन पर अपने-अपने विचार रखे गए।



