Today Panchang आज का पंचांग सोमवार, 20 जनवरी 2025

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला मुख्यालय हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
सोमवार 20 जनवरी 2025
महा मृत्युंजय मंत्र – ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।
☄️ दिन (वार) – सोमवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से पुत्र का अनिष्ट होता है शिवभक्ति को भी हानि पहुँचती है अत: सोमवार को ना तो बाल और ना ही दाढ़ी कटवाएं ।
सोमवार के दिन भगवान शंकर की आराधना, अभिषेक करने से चन्द्रमा मजबूत होता है, काल सर्प दोष दूर होता है।
सोमवार का व्रत रखने से मनचाहा जीवन साथी मिलता है, वैवाहिक जीवन में लम्बा और सुखमय होता है।
जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए हर सोमवार को शिवलिंग पर पंचामृत या मीठा कच्चा दूध एवं काले तिल चढ़ाएं, इससे भगवान महादेव की कृपा बनी रहती है परिवार से रोग दूर रहते है।
सोमवार के दिन शिव पुराण के अचूक मन्त्र “श्री शिवाये नमस्तुभ्यम’ का अधिक से अधिक जाप करने से समस्त कष्ट दूर होते है. निश्चित ही मनवाँछित लाभ मिलता है।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2024 विक्रम संवत : 2081 नल, शक संवत : 1945 शोभन
🌐 संवत्सर नाम अनला
🔯 शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5124
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – उत्तरायण
☀️ ऋतु – सौर शिशिर ऋतु
🌤️ मास – पौष मास
🌖 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथि : सोमवार माघ माह के कृष्ण पक्ष षष्ठी षष्ठी तिथि 09:58 AM तक उपरांत सप्तमी
🖍️ तिथी स्वामी – षष्ठी के देता हैं कार्तिकेय। इस तिथि में कार्तिकेय की पूजा करने से मनुष्य श्रेष्ठ मेधावी, रूपवान, दीर्घायु और कीर्ति को बढ़ाने वाला हो जाता है। यह यशप्रदा अर्थात सिद्धि देने वाली तिथि हैं।
💫 नक्षत्र : नक्षत्र हस्त 08:30 PM तक उपरांत चित्रा
🪐 नक्षत्र स्वामी : हस्त नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं हस्त के नक्षत्र मंडल का स्वामी देवता है सवितृ अर्थात् सूर्य देवता, जो सभी ग्रहों के राजा हैं।
⚜️ योग : सुकर्मा योग 02:52 AM तक, उसके बाद धृति योग
⚡ प्रथम करण : वणिज 09:59 AM तक,
✨ द्वितीय करण : विष्टि 11:18 PM तक, बाद बव
🔥 सोमवार का शुभ गुलिक कालः-शुभ गुलिक काल 01:42:00 P.M से 02:59:00 P.M बजे तक
⚜️ दिशाशूलः- आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।
🤖 राहुकालः- आज का राहु काल 08:31:00 A.M से 09:49:00 A.M बजे तक
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 06:41:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 05:19:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:27 ए एम से 06:20 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:54 ए एम से 07:14 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 12:11 पी एम से 12:53 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 02:18 पी एम से 03:01 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 05:48 पी एम से 06:15 पी एम
🌌 सायाह्न सन्ध्या : 05:50 पी एम से 07:11 पी एम
💧 अमृत काल : 01:45 पी एम से 03:33 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:05 ए एम, जनवरी 21 से 12:59 ए एम, जनवरी 21
❄️ रवि योग : 07:14 ए एम से 08:30 पी एम
🚓 यात्रा शकुन-मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ सौं सौमाय नम:।
🤷🏻♀️ आज का उपाय-बहते जल में बताशे प्रवाहित करें।
🌴 वनस्पति तंत्र उपाय-पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार : भद्रा/रवियोग/ भारतीय उद्योगपति सर रतनजी जमशेदजी टाटा जन्मोत्सव, भारतीय उद्योगपति कस्तूरभाई लालभाई स्मृति दिवस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अंजलाई अम्मल पुण्यतिथि, भारतीय अभिनेत्री परवीन बॉबी पुण्यतिथि, स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रू स्मृति दिवस, हिंदी साहित्यकार स्वयं प्रकाश जन्म दिवस, भारतीय अभिनेता और राजनेता कृष्णम राजू जन्म दिवस, बिहार के मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी दुबे पुण्यतिथि, अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)
✍🏼 तिथि विशेष – षष्ठी तिथि को तैल कर्म अर्थात शरीर में तेल मालिश करना या करवाना एवं सप्तमी तिथि को आँवला खाना तथा दान करना भी वर्ज्य बताया गया है। इस षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान शिव के पुत्र स्वामी कार्तिकेय जी को बताया गया हैं। यह षष्ठी तिथि नन्दा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह षष्ठी तिथि शुक्ल एवं कृष्ण दोनों पक्षों में मध्यम फलदायीनी मानी जाती है। इस तिथि में स्वामी कार्तिकेय जी के पूजन से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। विशेषकर वीरता, सम्पन्नता, शक्ति, यश और प्रतिष्ठा कि अकल्पनीय वृद्धि होती है।
🏠 Vastu tips 🏚
वास्तु के अनुसार अपने घर में लगे मनी प्लांट के पौधे को कभी भी सूखने न दें। क्योंकि सूखा हुआ मनी प्लांट दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि जिन घरों में मनी प्लांट का पौधा सूख जाता है वहां पर तरक्की रुक जाती है और घर में गरीबी आती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि इस पौधे को कभी भी सूखने न दें। आप नियमित रूप से इसमें पानी देते रहें और इसकी देखभाल करते रहें।
कभी भी मनी प्लांट को न रखें घर के बाहर वास्तु कहता है कि मनी प्लांट को घर के अंदर ही रखना चाहिए। क्योंकि इस पौधे को घर के बाहर लगाना अशुभ माना जाता है। इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
किसी दूसरों को न दें मनी प्लांट का पौधा वास्तु के अनुसार कभी भी किसी दूसरों को मनी प्लांट का पौधा नहीं देना चाहिए, चाहें वो आपका कोई कितना भी करीबी क्यों न हो। वास्तु के अनुसार दूसरों को मनी प्लांट का पौधा गिफ्ट करने से घर की बरकत चली जाती है।
♻️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
मन की शांति पाना आज के तनावपूर्ण जीवन में बहुत जरूरी है। कई तरीके हैं जिनसे आप अपनी मन की शांति को बढ़ा सकते हैं। यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं:
ध्यान यान और योग: ध्यान और योग प्राचीन तकनीकें हैं जो मन को शांत करने और तनाव को कम करने में मदद करती हैं। नियमित अभ्यास से आपकी एकाग्रता बढ़ सकती है और आप अधिक शांत महसूस कर सकते हैं।
प्रकृति के करीब रहें: प्रकृति में समय बिताना मन को शांत करने का एक शानदार तरीका है। आप पार्क में टहल सकते हैं, पेड़ों के नीचे बैठ सकते हैं या किसी नदी के किनारे बैठकर शांत हो सकते हैं।
संगीत सुनें: शांत और सुखदायक संगीत सुनने से तनाव कम हो सकता है और मन शांत हो सकता है।
पढ़ना: एक अच्छी किताब पढ़ना मन को शांत करने का एक शानदार तरीका है। यह आपको एक नई दुनिया में ले जाता है और तनाव से दूर रखता है।
लिखना: अपनी भावनाओं को लिखने से आप उन्हें बेहतर ढंग से समझ सकते हैं और उन्हें प्रबंधित कर सकते हैं।* व्ययाम: नियमित व्यायाम न केवल आपके शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि आपके मन को भी शांत करता है। पर्याप्त नींद लें: पर्याप्त नींद लेना आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। 🌿 आरोग्य संजीवनी ☘️
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद कलौंजी का सेवन दिल के लिए भी अत्यधिक फायदेमंद माना जाता है। यह खून में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है। इसके अलावा, यह रक्तदाब को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है, जिससे उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या कम होती है।
वजन घटाने में सहायक कलौंजी वजन घटाने में भी मददगार हो सकती है। इसमें मौजूद फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की चर्बी को जलाने में मदद करते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। यह मेटाबोलिज्म को बढ़ाकर शरीर की कैलोरी बर्निंग प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे वजन नियंत्रण में रहता है।
ब्लड शुगर को नियंत्रित करना कलौंजी का नियमित सेवन डायबिटीज (मधुमेह) के मरीजों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। यह रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे मधुमेह के मरीजों को शुगर के स्तर को बनाए रखने में सहूलियत होती है।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯
मां गंगा को लेकर कई सारी भविष्यवाणी अब तक सामने आ चुकी है। कई में अध्यात्म और विज्ञान को जोड़कर इस बात का भी दावा किया गया है कि मां गंगा का धरती से लौटने का समय निकट आ गया है।
गोमुख ग्लेशियर, जिससे मां गंगा की अविरल धारा निकलती है उसको लेकर वैज्ञानिकों ने बताया है कि वो विलुप्त होने की कगार पर आ गई है। पुराणों में लिखी बातों को ध्यान दें तो यह समय गंगा के स्वर्ग वापसी का है। भविष्यवाणी की माने तो इस घटना को गंगा के धरती से लुप्त होने का सूचक माना जा रहा है। वैसे श्रीमद्देवीभागवत पुराण में इस बात का वर्णन दिया हुआ है। इसमें भगवान विष्णु ने नारद जी को बताया है कि गंगा कब स्वर्ग में लौटेंगी।
धरती से लुप्त हो जाएगीं गंगा! भगवान विष्णु ने नारद जी को बताया है कि कलयुग में जब 5000 साल बीत जाएंगे और धरती पर पाप बढ़ जाएंगे, धर्म का लोप होने लगेगा। मनुष्य के मन-मस्तिष्क में आस्था और भक्ति की जगह लोभ-लालच और वासना बस जाएंगे। यहां पर भक्ति के नाम पर सिर्फ पाखंड का बोलबाला होगा। तब मां गंगा भी धरतीवासियों से रूठकर स्वर्ग की ओर प्रस्थान कर लेंगी। उसके बाद इंसान गंगा में पाप धोने लायक भी नहीं बचेगा। इससे पहले सरस्वती और पद्मा नदी भी कलयुग का प्रभाव बढ़ने पर धरती से विदा ले ली है। वो विलुप्त होकर स्वर्ग लौट चुकी हैं।
भगवान विष्णु ने और क्या कहा?
कलियुग के 5013 वर्ष पूरे हो चुके हैं और पद्मा एवं सरस्वती नदी का पहले ही लोप हो चुका है और अब सिर्फ गंगा ही बची है। भगवान विष्णु ने यह भी कहा है कि इन तीन देवियों के साथ वृंदावन और काशी को छोड़कर सभी तीर्थ भी पृथ्वी का त्याग कर देंगे। कलयुग के जब दस हजार वर्ष पूरे हो जाएंगे तब शालिग्राम, शिव, शक्ति और जगन्नाथ जी भी पृथ्वी का त्याग करके अपने लोक लौट जाएंगे। इनके साथ शंख, साधु, श्राद्ध कर्म, धर्म कर्म, देवताओं की पूजा एवं कीर्तन का भी पृथ्वी से लोप हो जाएगा।
··········••●◆❁✿❁◆●••·············
⚜️ षष्ठी तिथि आपके उपर यदि मंगल कि दशा चल रही हो और आप किसी प्रकार के मुकदमे में फंस गये हों तो षष्ठी तिथि को भगवान कार्तिकेय स्वामी का पूजन करें। मुकदमे में अथवा राजकार्य से सम्बन्धित किसी भी कार्य में सफलता प्राप्ति के लिये षष्ठी तिथि को सायंकाल के समय में किसी भी शिवमन्दिर में षण्मुख के नाम से छः दीप दान करें। कहा जाता है, कि स्वामी कार्तिकेय को एक नीला रेशमी धागा चढ़ाकर उसे अपने भुजा पर बाँधने से शत्रु परास्त हो जाते हैं। साथ ही सर्वत्र विजय कि प्राप्ति होती है।।

