पत्नी रुठकर मायके जाने से पति चढ़ा मोबाइल टावर के टाॅप पर

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । महानगरों की बीमारी और देखा-देखी का चलन छोटे छोटे शहरों में युवाओं में सर चढ़कर बोल रहा हैं।
बाड़ी कलां में हिंगलाज रोड़ पर बने मोबाइल टावर पर लगभग तीस वर्षीय युवक रामबाबू विश्वकर्मा मंगलवार की सुबह टावर पर चढ़कर उसके टाॅप पर पहुंच कर बैठ गया जिससे आने-जाने वालों की नज़र पढ़ते ही धीरे-धीरे भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंचकर उससे मोबाइल पर बात की जिसमें खुलासा हुआ कि बह पत्नी के रूठकर चली।
युवक था नशे की जकड़ में ।
युवक की पिछले वर्ष ही शादी हुई थी और बह नशे की गिरफ्त में होने से पत्नी परेशान होकर मायके चली गई।
बाड़ी एसडीओपी अदिति सक्सेना ने बताया कि युवक रामबाबू विश्वकर्मा मंगलवार को सुबह 11 मोबाइल के टावर पर चढ़ गया था। वह करीब 4 घंटे तक ऊपर ही चढ़ा रहा, इसके बाद उससे मोबाइल पर बात कर कन्वेंस किया। उसकी पत्नी जो उसे छोड़कर मंडीदीप मायके चली गई थी, उसे फोन कर दोनों को कॉन्फ्रेंस में लेकर बात कराई। इसके बाद युवक माना और नीचे उतरा
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक नशा करता है, जिस कारण पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। साथ ही युवक अपने माता-पिता से भी झगड़ा करता है।
एसडीओपी अदिति सक्सेना ने युवक से लगातार मोबाइल पर बात कर उसे कन्वेंस किया और युवक की पत्नी को भी कॉन्फ्रेंस में लेकर युवक की बात कराई। इस दौरान युवक पत्नी से कहता रहा की तुम हर बार मुझे पागल बनाती हो, पर इस बार नहीं मानूंगा। मैं पढ़ा लिखा हूं।
युवक ने पत्नी से कहा- “एक काम करो तुम एसडीओपी मैडम के साथ आधे रास्ते तक आ जाओ, फिर मैं नीचे उतर जाऊंगा।” युवक की इस बात पर एसडीओपी ने कहा- हां मैं तुम्हारी पत्नी को लेकर आ रही हूं, इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे युवक माना और नीचे उतर गया।



