महिला से होटल में शराब पिलाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मंडीदीप । रायसेन जिले के मंडीदीप की होटल विनायक में एक महिला से बुलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहाँ आरोपी ने महिला को विजनेस में हुए मुनाफ़े की राशि को देने के लिए महिला को होटल में बुलाया था और वहां उसके साथ दुस्कर्म किया महिला ने डायल 100 को फ़ोन करके होटल विनायक में बुलाया और आरोपी के ख़िलाफ़ बीएनएस की धारा 64/1 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
रायसेन जिले की औद्धोगिक नगरी मंडीदीप की होटल विनायक में विजनेस में हुये मुनाफे की राशि देने के बहाने बुलाकर एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि भोपाल निवासी महिला को उसके मित्र ने मुनाफे के पैसे देने के बहाने बुलाकर उसको शराब पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया सुबह होते ही महिला ने डायल 100 को बुलाकर पूरा मामला बताया फिर पुलिस दोनों को मंडीदीप थाने ले आई और महिला की शिकायत पर उसके लगभग 52 वर्षीय मित्र पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लेती है।पुलिस ने आरोपी अधेड़ युवक पर ज़्यादती करने का मामला दर्ज वीएनएस की धारा 64/1 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल निवासी 34 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि 52 वर्षीय कोमलचंद्र खंगार निवासी गीतांजलि कॉम्प्लेक्स भोपाल से करीब 3 वर्षों से व्यापारिक संबंध थे। उसे आरोपी से व्यापार में मुनाफे के करीब सवा लाख रुपए लेने थे जिसके चलते वह कई दिनों से टालम-टोली कर रहा था। रविवार को उसने पीड़िता को पैसे देने के लिए कहा था और अपनी कार से उसे घर से लेकर होशंगाबाद रोड, मंडीदीप पहुंचा यहां होटल विनायक में पहले उसने महिला को शराब पिलाकर होटल विनायक मे दुष्कर्म किया । महिला की शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारियों को संज्ञान में लेते हुए मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।



