मध्य प्रदेश
आदर्श ग्राम साईखेड़ा में हुआ दीवार लेखन
उदयपुरा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड उदयपुरा द्वारा चयनित सैक्टर स्तरीय नवांकुर संस्था आदर्श ग्रामीण बालोदय शिक्षा विकास समिति गहलावन द्वारा ग्राम साईखेड़ा में दीवार लेखन का कार्य किया गया एवं आदर्श ग्राम का बोर्ड लगाया गया।
संस्कार केंद्र और वाचनालय की स्थापना की गई। इस अवसर पर संस्था प्रमुख शेख सलीम एवं रंजीत विश्वकर्मा, प्रस्फुटन समिति के सचिव सुरेश कुमार लोधी उपस्थित रहे।



