बाजार में छाया देशभक्ति का रंग, तिरंगा झंडे से सज गईं नगर की दुकानें
स्कूल में फुल ड्रेस रिहर्सल की चल रही है तैयारी
सिलवानी । नगर में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बाजार पर तिरंगे का खुमार भी चढ़ने लगा है। दुकानों पर जगह-जगह तिरंगे झंडे सजे नजर आ रहे हैं। दुकानों पर लोग गणतंत्र दिवस से संबंधित सामान की खरीदारी करते रहे। स्कूल-कालेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है। बाजारों में बैज, तिरंगा पट्टी, टोपी, बैंड, तिरंगा स्टीकर, तिरंगा झंडे आदि सामान दुकानों पर सजे हैं। लोग इनकी खरीदारी भी कर रहे हैं। नगर में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम सीएम राइज ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। गणतंत्र के पहले स्कूल में फुल ड्रेस रिहर्सल की भी तैयारी की जा रही है।
*तिरंगे सामग्री की मांग*
गणतंत्र दिवस के लिए बाजार में स्पेशल टी-शर्ट और साड़ियों की भी खरीदारी की जा रही है। बाजार में तिरंगा झंडा के साथ केसरिया, सफेद व हरे रंग से बनी चीजों की रौनक देखते ही बन रही है। बाजार में तिरंगे का बैज, टोपी, गुब्बारे और फ्रेंडशिप बैंड की खरीदारी लोग कर रहे हैं। बच्चों के लिए तिरंगा कलर में कई तरह का सामान मिल रहा है।
सीएम राइज स्कूल ग्राउंड होगा मुख्य कार्यक्रम
सिलवानी में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम सीएम राइज ग्राउंड में किया जाएगा। यहां भी आयोजन में नगर के स्कूल के विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम और महत्वपूर्ण झांकियां निकाली जाएगी। झांकियों में पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश एवं अन्य अनेक कार्यक्रम होंगे।



