मध्य प्रदेश

रंगपंचमी पर नहीं होगी बोर्ड परीक्षा, मंडल ने बदला आदेश

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
भोपाल । प्रदेश में रंगपंचमी के दिन होने वाली बोर्ड परीक्षाएं अब 21 मार्च को होंगी। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शुक्रवार को संशोधित आदेश जारी कर 19 मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के लिए नई तरीखें घोषित कर दीं।
लोक सांस्कृतिक पर्व रंगपंचमी को लेकर पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल रहता है। त्योहार के दौरान परीक्षा से विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी पर होती है। जिससे माशिमं भोपाल ने एक अहम बैठक कर कक्षा 10वीं-12वीं सहित रंगपंचमी पर होने वाली अन्य सभी परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव कर आदेश जारी कर दिए।
मंडल के संशोधित आदेश के अनुसार 19 मार्च को कक्षा 10वीं के विज्ञान विषय और कक्षा 12वीं का एनएसक्यूएफ और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा अब 21 मार्च को होगी। दोनों ही परीक्षाएं पूर्व अनुसार सुबह 9 से 12 बजे तक होंगी। अन्य परीक्षाओं में कोई भी परिवर्तन नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button