स्वास्थ्य के नाम पर शुन्य चंदिया अस्पताल, नगरवासी नाराज

समय पर इलाज़ ना मिलने के कारण महिला ने तोड़ा दम, महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजनों ने बताया नहीं था कोई डाक्टर अस्पताल में
रिपोर्टर: कंचन साहू
उमरिया । भगवान भरोसे चल रहा चंदिया अस्पताल बना तो ऐसा है जैसे हर सुविधा उपलब्ध है लेकिन हकीकत कुछ और बयां करती है। अंदर से खोखले चंदिया अस्पताल में सही समय पर इलाज़ ना मिलने के कारण कई लोग अपनी जान गवा बैठे हैं लोग सोशल मीडिया पर अपना दर्द बताते हैँ लेकिन स्वास्थ विभाग कि लापरवाही पर कोई ध्यान नहीं देता इस अस्पताल में ऊँगली कि हड्डी टूटने पर मरीज को जिला अस्पताल रिफर कर दिया जाता है। सुविधाओं के नाम पर शुन्य चंदिया अस्पताल से नगरवासी नाराज ।
आपको बता दें कि इस तहसील के अंदर कई गाँव आते हैँ गरीब बीमार होने पर इस अस्पताल से उम्मीद रखते हैँ कि यहाँ उन्हें इलाज़ मिलेगा लेकिन जब वो आते हैँ बाद में रोते हुये जाते हैँ आखिर कब तक। आज फ़िर एक महिला ने दम तोड़ दिया इलाज़ के लिए नहीं था कोई डॉक्टर आनन फ़ानन में महिला को उमरिया अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही आधे रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया ना जाने कब जागेंगे अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कब पूरी होगी कमी किसी के पास कोई जबाब नहीं आखिर कब तक गरीब मरते रहेंगे ? कब तक परिवार अपना चिराग खोता रहेगा ? स्वास्थ विभाग नहीं जाग रहा तो ज़िला प्रसासन को अस्पताल कि व्यवस्थाओं लेकर कुछ करना चाहिए जो कमियां हैँ उन्हें पूरा करना चाहिए लापरवाह डॉक्टरों पर कार्यवाही करनी चाहिए?



