साइबर क्राइम को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के सीएम राइज स्कूल में साइबर ट्रेनर टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचने के टिप्स दिए। उन्होंने सुरक्षित पासवर्ड बनाने, संदिग्ध लिंक से बचने और साइबर सतर्कता बरतने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
उप निरीक्षक आरके चौधरी ने विशेष रूप से बताया कि बैंक या अधिकारियों के नाम पर आधार नंबर, ओटीपी या बैंकिंग डिटेल्स मांगने वालों से सावधान रहें। साथ ही छात्रों को सलाह दी गई कि मोबाइल का उपयोग केवल शैक्षणिक कार्यों के लिए करें। साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने या ईमेल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन में भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने बच्चों को यातायात से संबंधित भी जानकारी दी।महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं महिला हेल्पलाइन एवं साइबर हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई बच्चों के द्वारा साइबर फ्रॉड से संबंधित प्रश्न किए गए जिनका संतोष जनक जवाब उप निरीक्षक राजकुमार चौधरी द्वारा दिया गया
कार्यक्रम में महिला आरक्षक अंजली, आरक्षक अजय सिंह राना, आरक्षक अंकित सहि स्कूल स्टाफ मौजूद था।



