विभिन्न अपराधों में बरसों से फरार चार स्थाई वारंटी पुलिस गिरफ्त में
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न आपराधिक मामलों में लिप्त लंबे समय से फरार चल रहे चार अपराधियों के न्यायालय द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के बाद से फरार चल रहे थे।
सभी चारों आरोपित अपने -अपने लंबित प्रकरणों में पेशी पर न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे। न्यायाधीश द्वारा उनके स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे ।
थाना प्रभारी श्यामराज सिंह, आरक्षक दीपक एवं सोमेंद्र सिंह ने अलग-अलग स्थान से घेराबंदी करके उन्हें गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी श्यामराज सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे के निर्देशन एवं एसडीओपी अनिल मोर्य के मार्गदर्शन में आज ग्राम गुलवाड़ा निवासी हरि सिंह यादव व कल्लू अहिरवार , देवेंद्र चढ़ार निवासी ग्राम मनेसिया एवं कल्लू जाट निवासी सुल्तानगंज जोकि विभिन्न आपराधिक मामलों में लिप्त हैं , उनके स्थाई गिरफ्तारी वारंट होने के कारण लंबे समय से वह फरार चल रहे थे । उक्त चारों आरोपितों को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।



