मध्य प्रदेश

प्रकृति शक्ति भगवान बड़ादेव ठाना निर्माण का निरीक्षण किया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़, तेंदूखेड़ा। प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंवर सुनील शाह ऐडाली ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज गोंड समाज महासभा युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तिरु अनरत सिंह ऐडाली एवं जिला सचिव महेंद्र सिंह मरकाम शिक्षक ने तेंदूखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत बगदरी पहुंचकर वहां पर समस्त गोंड समाज के आराध्य प्रकृति शक्ति बड़ादेव जी के ठाना (मंदिर) का हो रहे निर्माण का औचक निरीक्षण किया ओर वहां की ग्राम कमेटी से सामाजिक चर्चाएं की गई ओर बटियागढ़ ब्लॉक के ग्राम दलपतपुरा में चल रही सात दिवसीय गोंडी कोयापुनेम कार्यक्रम 3 फरवरी 2025 से 9 फरवरी 2025 दिन रविवार तक यह कार्यक्रम चलेगा जिसमें शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रण पत्र वितरित किए।
ओर आग्रह किया कि सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम में जरूर शामिल होवे।

Related Articles

Back to top button