क्राइम

पिस्टल, देसी कट्टे, कारतूस सहित तीन गिरफ्तार, एसपी सोमवंशी ने खुलासा कर दी जानकारी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपितो को गिरफ्तार किया है. कोतवाली टीआई आनंद राज और देहात थाना मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर जटाशंकर कालोनी में कलेक्टर बंगले के पीछे से यह कार्रवाई की. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार दोपहर एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने खुलासा कर बताया कि आरोपितों की पहचान इमलाई निवासी मोहित पटेल उम्र 20 साल, दमोह कैदो की तलैया निवासी सत्यम पटैल उम्र 20 साल और कछयाना मोहल्ला निवासी हेमंत पटैल उम्र 29 साल के रूप में हुई है. इनके पास से दो देशी पिस्टल 32 बोर, दो कारतूस 32 बोर, दो देशी कट्टे 315 बोर और दो देशी कट्टे 12 बोर बरामद किए गए हैं. बरामद हथियारों की कीमत लगभग 60,600 रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हेमंत पटेल ने पूछताछ में बताया है कि वह हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित करते हैं.आरोपित से पूछताछ जो जानकारी मिली है. अब उन सभी ठिकानों पर भी छापेमारी की जाएगी. पुलिस ने आरोपितो के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 और बीएनएस की धारा 111(4) के तहत मामला दर्ज किया है. तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस सफल कार्रवाई में कोतवाली टीआई आनंद राज, देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार, प्रकरण विवेचक एएसआई राकेश पाठक, प्रधान आरक्षक सूर्यकांत पांडे, महेश यादव, देवेंद्र रैकवार, कामता, संजय पाठक, आरज्ञक नरेंद्र पटेरिया, आकाश पाठक, रूपनारायण, एएसआई रघुराज, प्रधान आरक्षक डेलन, रामकुमार, शैलेंद्र, आयुष और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल थी।

Related Articles

Back to top button