मध्य प्रदेश
मंत्री ने काफिला रोक कर घायल पड़े बाइक सवार को पहुंचाया अस्पताल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा अतंर्गत आने वाले सिंग्रामपुर में सोमवार देर रात गुबरा में वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे स्थानीय विधायक श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सिंग्रामपुर पहुंचे जहां मोटरसाइकिल सवार गाय से टकराकर घायल पड़े युवक देखा तत्काल ही अपना काफिला रोककर साथियों के उसकी मदद कर तुरंत ही पुलिस की मदद से घायल पड़े युवक कोरता निवासी धर्मेन्द्र ठाकुर को जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां हालत गंभीर होने पर तत्काल जबलपुर रिफर कर दिया गया है।



