ज्योतिष

बुध करेंगे मीन राशि में गोचर, इन तीन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
❀꧁ jay Shri Mahakal꧂❀
🪐 बुध करेंगे मीन राशि में गोचर, इन तीन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
🔘 HEADLINES
▪️ फरवरी में सूर्य, गुरु और बुध ग्रह बदलेंगे चाल.
▪️ वृषभ, मिथुन, सिंह, धनु और कुम्भ राशियों को लाभ मिलेगा.
▪️ कुम्भ राशि के जातकों को करियर में लाभ और धन वृद्धि होगी.
🌤️ फरवरी के अंत में एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना घटित होने जा रही है। 27 फरवरी 2025 को बुध और राहु मीन राशि में मिलकर एक विशेष युति बनाएंगे। इस खगोलीय संयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह अत्यधिक लाभकारी सिद्ध हो सकता है, जबकि कुछ को सावधान रहने की आवश्यकता होगी। बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार का कारक माना जाता है, वहीं राहु अप्रत्याशित घटनाओं, भ्रम और परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करता है। जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो यह मिश्रित प्रभाव उत्पन्न करता है। आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से इस युति का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किन उपायों से आप इसके नकारात्मक प्रभावों को कम कर सकते हैं।
🐑 मेष राशि : ज्योतिष गणना के अनुसार बुध का गोचर मेष राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में कई समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। निवेश में मनचाहा लाभ न मिलने पर तनाव बना रहेगा, जिसका बुरा प्रभाव परीक्षा पर पड़ेगा। सोची हुई योजनाएं असफल होंगी। जीवनसाथी से अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। संतान की कोई बात बुरी लग सकती हैं। आपने यदि सेहत में लापरवाही दिखाई, तो आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। आप अपनी योजनाओं को टालने से बचें।
🐂 वृषभ राशि: फरवरी का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहेगा. जातकों की सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होंगी. करियर के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो यह समय अच्छा रहेगा. पारिवारिक जीवन में बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा.
🦀 कर्क राशि- दूसरों को अपनी समस्या का कारण मानने से बचें, एकाग्रता का अभाव रहेगा। कपटियों से सावधान रहने की सख्त जरूरत है, धैर्य से अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। खून से संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं। आपकर कानूनी मुकदमा थोपा जा सकता है। आफिस में अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है, कुल मिलाकर काफी संभलकर कार्य करने की जरूरत है।
🦁 सिंह राशि- कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी। मन किसी बात से चिंतित हो सकता है। धन लाभ के अवसर सामने आएंगे। क्रोध से बचें। संयम से कार्य करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रतित रुचि बढ़ेगी।
👩‍❤️‍👨 मिथुन राशि : आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की देखने को मिलेगी। साथ ही नौकरपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं बुध गोचर के कारण नौकरीपेशा लोगों को विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं, जो उनके करियर में नए आयाम जोड़ सकते हैं। व्यवसायियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा और उन्हें नए ग्राहकों और व्यापारिक संबंधों से लाभ होगा।
👰🏻‍♀ कन्या राशि : वालों के लिए यह योग आर्थिक रूप से समृद्धि देने वाला रहेगा। वेतन बढ़ सकता है या कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। करियर में तरक्की होगी। जो लोग सरकारी नौकरी या उच्च पद की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। समाज में आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा, लोग आपकी सराहना करेंगे। बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने से लाभ होगा।
⚖️ तुला राशि- कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। सावधानी बरतें।
🦂 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का स्थान परिवर्तन करना बहुत फलदायी रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनेंगे। इस दौरान आपके नए संबंध बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में अधिक लीन रहेंगे। इसके साथ ही आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुंभ राशि में बुध गोचर करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में उन्नति होगी साथ ही कमाई के नए अवसर मिलेंगे। मन आनंद में रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
🏹 धनु राशि : यात्राओं करने के दौरान परेशानी हो सकती है। जिस उद्देश्य से यात्रा पर जाएं, वह सफल न हो। मानसिक शांति के लिए कोई आध्यात्मिक यात्रा कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
🐊 मकर राशि : व्यापार के दाता बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं निवेश से अच्छा लाभ होगा और आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। कार्यस्थल पर उनके प्रयासों की सराहना होगी और व्यापार में अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। कारोबारी यात्राओं से लाभ होगा।
⚱️ कुम्भ राशि : के लोगों के लिए बेहतरीन समय चल रहा है। इस दौरान आप अपने हर लक्ष्य तक आसानी से पहुंचेंगे, आपको खुद पर भरोसा रखने की जरूर है। आप आत्मविश्वस से भरे रहेंगे। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही रचानत्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, धन लाभ के योग बनेंगे। अपने प्रेमी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
🐬 मीन राशि : बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से लग्न स्थान पर बुध ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही समय आप लोकप्रिय होंगे। वहीं इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा। साथ ही इस दौरान युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और निवेश के लिए समय उचित है। लव लाइफ में भी सुधार होगा। आपको को धन, शोहरत और सफलता के अवसर मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button