मध्य प्रदेशराजनीति

प्रधानमंत्री जी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है बजट

गरीब, युवा, अन्नदाता व महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही भाजपा सरकार: रामपाल सिंह
सिलवानी । पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रस्तुत केन्द्रीय बजट 2025-26 पर शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। केंद्रीय बजट संपूर्ण भारत के समग्र विकास की परिकल्पना को साकार करने वाला है। इस बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं यानी ज्ञान (GYAN) के मुख्य स्तंभों के अतिरिक्त मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को फिर दोहराया है, ताकि उसकी क्षमता को बढ़ाया जा सके और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को सुरक्षित किया जा सके।
*चार इंजनों, छह आयामों पर आधारित है बजट*
पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट चार प्रमुख इंजनों द्वारा संचालित है। ग्रामीण समृद्धि के लिए कृषि, उद्यमिता और रोजगार सृजन के लिए एम.एस.एम.ई (MSME), बुनियादी ढांचे और नवाचार के लिए निवेश तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धा व आर्थिक वृद्धि के लिए निर्यात यह बजट छह प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है, अर्थात कराधान, ऊर्जा क्षेत्र, शहरी विकास, वित्तीय क्षेत्र, नियामक सुधार और खनन।
*अन्नदाताओं का समग्र कल्याण*
पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पिछले दशक में मोदी सरकार के भारतीय विकास एजेंडे के केंद्र में किसान रहे हैं। अन्नदाता की शक्ति को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय बजट में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के पहले चरण में 100 कम उत्पादकता और कम बीमा कवरेज वाले कृषि जिलों को शामिल किया जाएगा। कृषि क्षेत्र में रोजगार की कमी को दूर करने के लिए एक व्यापक बहु-क्षेत्रीय ग्रामीण समृद्धि और लचीलापन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। दालों में आत्मनिर्भरता के लिए छह वर्षीय मिशन शुरू किया जाएगा।
*विश्व स्तरीय शिक्षा के माध्यम से सशक्त होंगे युवा*
पूर्व मंत्री ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश के युवाओं को उन्नत कौशल (upskilling) से लैस करना आवश्यक है। इस दिशा में केंद्रीय बजट में अगले पांच वर्षों में 50 हजार अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं स्थापित करने की योजना की घोषणा की गई है। भारत नेट परियोजना के अंतर्गत सभी ग्रामीण सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।
*गरीब कल्याण मोदी सरकार की प्राथमिकता*
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने बताया कि गरीब कल्याण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार की प्राथमिकता रही है। सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं के फलस्वरूप देश में करोडो लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी ये योजनाएं जारी रहेंगी। इसके अतिरिक्त मोदी सरकार इस बजट के माध्यम से देशभर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर कार्यरत 1 करोड़ से अधिक गिग वर्कर्स को सामाजिक पहचान देने के लिए उन्हें पहचान पत्र जारी करेगी और उन्हें ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। साथ ही, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। अगले तीन वर्षों में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित करने की सुविधा भी प्रदान की गई है।
*जारी रहेंगे नारी सशक्तीकरण के प्रयास*
श्री सिंह ने बताया कि बीते सालों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बीते सालों में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए अनेक प्रयास किए हैं। महिलाओं के समग्र विकास और सशक्तीकरण की ये योजनाएं जारी रहेंगी। वहीं, हर नल से जल योजना, प्रधानमंत्री उज्ववला योजना आदि के माध्यंम से उनके जीवन को आसान बनाने की कोशिशें भी जारी रहेंगी।

Related Articles

Back to top button