बूथ पर जाकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की बैठक

सिलवानी। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पोलिंग बूथ पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, साथ ही सरकार द्वारा चलाई रही योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। सिलवानी मंडल के ग्राम सिमरिया, उमरझिर, बूढ़ा, कीरतपुर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बैठक ली। उनकी समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजपालसिंह राजपूत, अमित रघुवंशी, जगदीश अहिरवार आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। जगह-जगह मंडल अध्यक्ष का सभी ग्रामीणों ने फूल माला पहनकर सम्मान किया गया। इस दौरान उमरझिर सनतकुमार गौर बूथ अध्यक्ष, बुढा बूथ अध्यक्ष राकेश कौरव, सिमरिया अखिलेश शर्मा बूथ अध्यक्ष प्रभारी बालमुकुंद रघुवंशी, कीरतपुर रामपुर देवेंद्र भार्गव सत्यपाल धाकड़, नीगरी बूथ अध्यक्ष जीवन रघुवंशी बूथों पर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके साथ, रघुवीर साहू सभी बूथो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



