मध्य प्रदेश
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी गुरु का विदाई समारोह

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी आगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 पंचमुखी दरबार स्थित आगनवाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी गुरु अपनी 25 वर्ष की सेवा पूरी कर रिटायर्ड हो गई। उनके विदाई समारोह में सरपंच पंचों संतोष कुमार, उपसरपंच राहुल राय, मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, डॉक्टर प्रशांत राय, जनपद पंचायत सदस्य माधुरी रवि अवस्थी, सचिव शालिग्राम तिवारी, सुपरवाइजर मीना तिवारी ने उनके आगनवाड़ी केंद्र में सक्रिय रूप से किए कार्यों की सराहना की।
गुरु मैडम ने बच्चों की प्रारभिक पढ़ाई में विशेष ध्यान दिया । इस अवसर पर निलांश गुरु डीई बिजली विभाग,आगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना महोबिया, आशा साहू, विनीता राय, सावित्री नामदेव सहित पुरे क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की मौजूदगी रही।



