पेड़ों में नजर आने लगें आम के फल, खेतों में गेंहू की बाली पकने को तैयार

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। अभी मार्च का महीना चल रहा है और इस समय आम के पेड़ों में फल नजर आने लगे हैं। देखा जाएं तो इनकी शुरुआत धीरे धीरे पेड़ों में दिखाई देने लगीं हैं क्योंकि आम के पेड़ आमतौर पर फरवरी-मार्च के महीने में फूलना शुरू करते हैं जो बाद में धीरे धीरे फल के रूप में बदल जाते हैं ।
आम के फल आने की शुरुआत :-
फूल आना: – आम के पेड़ आमतौर पर 5-8 साल के बाद फूलने और फलने शुरू कर देते हैं।
फल फूलने का समय:-
उत्तर भारत में, आम के पेड़ों पर फूल आने का मौसम आम तौर पर मध्य फरवरी से शुरू हो जाता है। साथ ही इनके फल का विकास
फूल लगने के समय से एक माह के अंतराल से दिखाई देने लगते हैं। मार्च के माह के बीच इन फलों का आना शुरु हो जाता है और धीरे धीरे ये छोटे फल मई-जून में बड़े रूप में दिखाई देने लगते हैं और बाजारों में इनकी कच्चे आम की आवाक शुरू हो जाती हैं।
मौसम के आधार पर रहती हैं भूमिका:- मार्च माह में तेज़ धूप के साथ ही दिन के समय 20-25 डिग्री सेल्सियस और रात के समय 10-15 डिग्री सेल्सियस की ज़रूरत पड़ती है। इन फूलों को प्रभावित करने वाले कारण उच्च आर्द्रता,पाला या फिर बारिश के कारण फूलों के निर्माण को प्रभावित कर सकती है।
सिहोरा क्षेत्र में इनकी शुरुआत –
सिहोरा में मार्च के महीना पर आम के पेड़ों में फूल और फल की शुरुआत का समय हो जाता है। बड़ी बड़ी आम के बागों में सहित अपने आसपास के आम के पेड़ों पर नज़र रख सकते हैं और देख सकते हैं कि क्या वे फूलना शुरू कर रहे हैं यदि आप आम के पेड़ की देखभाल करते हैं, तो आप इस मौसम में विशेष ध्यान दे सकते हैं ताकि पेड़ अच्छी तरह से फल दे।
फलों की देखभाल के लिए:-
कीटों और बीमारियों से बचाव:-
आम के फूलों और फलों को कीटों और बीमारियों से बचाने के लिए समय-समय पर दवा का छिड़काव करें । सही मात्रा में पानी पौधों को पर्याप्त पानी दें, लेकिन ज़्यादा पानी से बचें ।
मिट्टी की नमी: – मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन ज़्यादा पानी से बचें।
पौष्टिक तत्व:-
पौधों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करें।
आम का फल अति पोषक और राजा फल कहलाता है जिसे पूरे भारत में अलग अलग नाम और प्रकार से जाना ओर पहचान जाता है।



