क्राइम

परीक्षा में फेल होने पर 13 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइट नोट में लिखा मौत का कारण

सिलवानी । एक दिल झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। 13 साल की मासूम बच्ची ने सिर्फ परीक्षा में होने के दुःख में माता मंदिर के पास अपने ही घर में फांसी लगा ली। जब परिवार वालों ने उसे देखा, तो चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में मातम पसर गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि हंसती-खेलती खुशी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार सिलवानी तहसील के थाना बम्होरी अंतर्गत ग्राम गुंदरई निवासी खुशी लोधी पिता गोपाल सिंह लोधी उम्र 13 साल, कक्षा नवमी की परीक्षा दी थी। शासकीय स्कूल कस्बा बम्होरी में अध्ययनरत थी। एक दिन पूर्व ही नवमी का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था जिसमें वह अनुत्तीर्ण हो गई थी।
परिजनों ने बताया कि वह परीक्षा में फेल होने से मानसिक रूप से परेशान थी। उसने अपने दुपट्टे से गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लो। कस्बा बम्होरी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। छात्रा ने आत्महत्या करने के पूर्व सुसाइट नोट भी लिखकर छोड़ा है। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है।
सुसाइट नोट में लिखा है कि माँ और पापा जी मैं खुद खुशी कर रही हूं। पेपर में फेल होने के कारण मैं खुद खुशी कर रही हूं।मुझे माफ कर देना। मम्मी और पापा जी आप हमेशा खुश रहना। भगवान आपको हमारी भी उमर दे दे।
थाना प्रभारी प्रीतम सिंह राजपूत ने बताया कि मर्ग पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया है। हर एंगल पर सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button