आकाश में बादलो की उपस्थिति से किसानो के होश फाख्ता, पानी गिरने से दिल की धडकन बढ़ी

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । दो दिन से आकाश में बादलो की आवाजाही से किसानो की सांसे थमने का नाम नही ले रही है बता दे की कृषि प्रधान गौरझामर सर्किल में सर्वाधिक बोई गई रवि फसले गेंहू चना मसूर बटरा आदि इस समय पूरे सबाब पर है तथा पकने के बाद कटाई थेसिग हेतु बिल्कुल ही खेतो मे तैयार खडी है ऐसे ऐन मौके पर आसमान मे बरसने वाले बादलो की उपस्थिति से आगत कृषि नुकसान की आशंका से किसान बैचेन है जिसे न रातो की नींद न दिन को चैन आ रहा है ईश्वर सहित सभी देवी देवताओ की विनती के अलावा कोई बिकल्प नही है गुरुवार को दोपहर मे बादलो की गडगडाहट के बीच गिरी पानी बूंदो से किसानो के होश फाख्ता हो गये गनीमत रही की गिरे पानी से कोई नुकसान नही हुआ लेकिन बादलो की उपस्थिति व गडगडाहट किसानो को हरदम बेचैन किये हुए है मौसम विज्ञान तीन दिनो तक मौसम बिगडने का अनुमान जता चुका है।



