चमत्कारिक काल भैरव धाम पर शरारती तत्वों का हमला
रायसेन । जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सांचेत स्थित सिद्ध पीठ श्री चमत्कारी काल भैरव धाम पर कुछ शरारती तत्वों ने शराब पीकर किया हंगामा और धाम में की तोड़फोड़ धाम प्रमुख पीठाधीश्वर नाना काल भैरव सरकार ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार पुलिस ने मामला किया दर्ज शरारती तत्व अब दे रहे हैं पीठाधीश्वर नाना काल भैरव सरकार को जान से मारने की धमकी।
रायसेन जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सांचेत स्थित है सिद्ध पीठ श्री चमत्कारी काल भैरव धाम और हजारों लोगों की आस्था के केंद्र इस चमत्कारी धाम पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा शराब के नशे में हंगामा करने और दूर-दूर से आए भक्तों को गाली गलौज करने और धाम पीठाधीश्वर नाना काल भैरव सरकार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धाम पीठाधीश्वर नाना काल भैरव सरकार ने रायसेन एसपी से शरारती तत्वों पर कार्रवाई करने और धाम पर दूर दूर से आए भक्तों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे से मिलकर धाम की और भक्तों की सुरक्षा की मांग की है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवनगर थाने में शरारती तत्वों पर मामला दर्ज दर्ज किया है।लेकिन आपको बता दे कि मामला दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही शरारती तत्व फिर पहुंचे सिद्ध पीठ श्री चमत्कारी काल भैरव धाम पर पहुंचे और जमकर उत्पात मचाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में धाम पीठाधीश्वर नाना काल भैरव सरकार को जान से मारने की धमकी देते नजर आ रहे है
पीठाधीश्वर नाना काल भैरव सरकार ने एसपी से मिलकर अपनी और धाम पर दूर दूर से आए भक्तों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित सिद्ध पीठ श्री चमत्कारी काल भैरव धाम में देश के कोने-कोने से भक्त पहुंचते हैं और अपनी मनोकामना के लिए पूजा अर्चना करते हैं। वहीं इस मामले में पीठाधीश्वर नाना काल भैरव सरकार का कहना है कि इस चमत्कारी धाम में सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होती हैं इस कारण इस धाम की प्रसिद्ध दिन व दिन बढ़ती जा रही है जो गांव में रह रहे कुछ शरारती तत्वों को पसंद नहीं आ रही है इसी कारण शरारती तत्व हर कभी धाम पर पहुंचकर उत्पाद मचाते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं इस कारण भक्तों में डर का माहौल है इसलिए में भक्तों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं वही धाम से जुड़े भक्तों का कहना है कि यह एक चमत्कारी सिद्ध धाम है और यहां शरारती तत्वों द्वारा उत्पात करना ठीक नहीं है पुलिस द्वारा इन पर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि दूर-दूर से आए भक्तों को सुरक्षा मिल सके वही धाम में पहुंची महिला ने कहा कि इस चमत्कारी धाम से बहुत फायदा हो रहा है लेकिन गांव के कुछ शरारती तत्वों को यह पसंद नहीं आ रहा इसलिए जबरदस्ती शरारती तत्व शराब के नशे में उत्पाद मचाते हैं पुलिस कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। वही इस बारे में एसपी पंकज कुमार पांडे का कहना है कि जो भी शरारती तत्व हैं उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और धाम सहित बाहर से आए भक्तों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।



