मध्य प्रदेश

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

विप्र समाज ने जताई नाराजगी, पुलिस अधीक्षक ने दिया कार्यवाही का आश्वासन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । विगत दिनों फेसबुक पर सौरभ जैन नामक युवक द्वारा सोशल मीडिया फ़ेसबुक पर ब्राह्मण समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी लिख कर पोस्ट कर दिया. जिससे नाराज होकर दमोह सर्व ब्राह्मण समाज दमोह ने पुलिस अधीक्षक दमोह को एकत्रित होकर एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें आरोपी सौरभ के विरुद्ध प्राथमिकी और उसकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए ब्राह्मण समाज ने इस तरह के सम्प्रदाय सौहार्द को बिगाड़ने वाले आरोपियों का अवैध कब्जा गिराने और उस पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई.
ज्ञापन सौंपते समय भारी संख्या में विप्र जनों की उपस्थिति रही. समाज के वरिष्ठ बड़े पौराणिक एवं आशीष कटारे ने बताया के ब्राह्मण समाज सदैव से दूसरों को सिहांसन पर बैठाने वाली समाज रही है. ऐसे में उनकी समाज को कमतर आंक के उन्हें अपमानित किया जाना क्षमा योग्य नहीं है। वहीं पंडित मनीष नगाइच एवं मुकेश पांडे ने बताया के यदि इस तरह के आरोपी पर पुलिस कार्यवाही नहीं होती तो वे बृहद आंदोलन करने एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने विवश होंगे। ज्ञापन प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक दमोह ने 10 दिवस के भीतर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button