आंगनबाड़ी केंद्रों में दिव्यांग बच्चों को ना हो समस्या, पोषण भी पढ़ाई कार्यक्रम को लेकर मास्टर ट्रेनरों ने कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

एएनएम ने स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में दी जानकारी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विकासखंड ढीमरखेड़ा में महिला बाल विकास विभाग के द्वारा पोषण भी पढ़ाई कार्यक्रम को लेकर 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से मास्टर ट्रेनर अनुराधा चौबे और मीना तिवारी के द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा। बुधवार दोपहर प्रशिक्षण का आयोजन माध्यमिक शाला ढीमरखेड़ा में किया गया। परियोजना अधिकारी आरती यादव ने कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रशिक्षण में जो गतिविधियां सीखने को मिली है उन्हें केंद्रो में विधिवत संचालित करना है स्वास्थ्य विभाग से एएनएम प्रतीक्षा त्रिपाठी के द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बच्चों और महिलाओं को लेकर सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। एएनएम ने बताया कि 5 साल 7 बार छूटे न टीका एक भी बार के नारे आंगनबाड़ी केंद्रों में लिखवाए और और नारे का उद्देश्य भी पूरा करें। स्वच्छता पोषण आहार को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कागज के खिलौने भी बनाए । इस दौरान शबाना बेगम, सुशीला उपाध्याय, संध्या बाजपेई, अनुराधा दुबे, प्रतिभा पांडे, श्रद्धा शुक्ला, सुनीता दुबे, सुशीला बागरी, प्रियंका शुक्ला, रश्मि त्रिपाठी, विद्या यादव, मंजू तिवारी, राखी शर्मा, सुधा रजक, माया सोनी, गोमती दुबे, नीलमणि राय, लक्ष्मी बागरी आदि उपस्थित रहे।



