धार्मिक

त्रिलोकचंद धाम पहुंचे विपिन बिहारी दास जी, किए दर्शन

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी । तहसील सिलवानी के त्रिलोकचंद धाम के दर्शन करने के लिए परम पूज्य गुरुदेव महन्त श्री 108 पीठाधीश्वर श्री विपिन बिहारी दास जी महाराज गुरुवार की सुबह 11 बजे रिंकू शास्त्री सोजनी धाम के साथ पहुंचे, जहां पहुंच कर गुरुदेव जी ने शिव मंदिर में भक्त त्रिलोकचंद की प्रतिमा के दर्शन किए। त्रिलोकचंद धाम के महंत श्री 1008 श्री शिव स्वरूप जी गुरुवर ने पुष्प माला पहना कर स्वागत किया साथ ही त्रिलोकचंद धाम संतो कि तपों भूमि की महिमा से अवगत कराया और प्राचीन स्तंभों के साथ सभी स्थानो के दर्शन कराए।

Related Articles

Back to top button