करणी सेना ने समाजवादी सांसद का फूंका पुतला, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के पनागर क्षेत्र में गुरुवार को करणी सेना कार्यकर्ताओं के द्वारा लोकतंत के मंदिर संसद महापराक्रमी वीर योद्धा महाराणा सांगा को गद्दार कहना हमारे राजपूत समाज और समस्त हिंदू समाज का घोर अपमान है | समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने महाराणा सांगा को गद्दार बताकर उनकी तुष्टिकरण की सभी हदें पार कर दी है | इसके तहत “करणी सेना परिवार” एवं सर्व समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन का कमानिया ग्रेट के सामने उनका पुतला दहन किया गया । वहीं विरोध व्यक्त कर ज्ञापन सौंपते हुए पनागर थाना प्रभारी से आग्रह किया कि ऐसे व्यक्तित्वहीन सांसद के ऊपर उचित कार्यवाही कर उस पर कठोर मुकदमा दर्ज किया जाए | जिससे फिर कोई भी इस प्रकार से न कर सकें।
इस अवसर पर करणी सेना परिवार एवं सर्व समाज टीम के सदस्य – जीवन सिंह शेरपुर करणी सेना परिवार पनागर, हनी सिंह गौर, भास्कर सिंह गौर, राज सिंह ठाकुर, नयन सिंह, संजय सिंह, यशराजसिंह, रविन्द्र सिंह चंदेल, हर्ष राजपूत, शक्ति सिंह , सोनू सिंह परमार, राजवीरसिंह सहित करणी सेना के कार्यकता उपस्थित रहे।



